Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 15.10.2017 (प्रथम पाली)
- ‘भाखड़ा नांगल बाँध’ किस नदी पर स्थित है? – सतलुज नदी
- 1 किग्रा. के पदार्थ के तापमान को 1°C बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को क्या कहा जाता है? – विशिष्ट ऊष्मा धारिता
- अलग-अलग फसलें बारी-बारी से उगाने की तकनीक क्या कहलाती है? – फसल प्रत्यावर्तन
- अवध में किसानों का नेतृत्व किसने किया? – बाबा रामचंद्र
- आइसो-ब्यूटेन का IUPAC नाम क्या है? – 2-मिथाइल प्रोपेन
- ईथाइल एल्कोहॉल, सांद्र सल्फ्यूरिक एसिड की उपस्थिति में एसिटिक एसिड के साथ क्रिया करके क्या बनाता है? – ईथाइल इथनोएट
- उच्च तापमान और वाष्पीकरण के कारण किस प्रकार की मिट्टी विकसित होती है? – शुष्क मिट्टी
- एक ग्रुप के तत्वों का सामान्य गुण क्या होता है? – संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या
- एक लड़के द्वारा 1 किलो की वस्तु को 1 मीटर ऊपर उठाने पर किया गया कार्य कितना होगा? – 9.8 जूल
- ‘ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड’ का लक्ष्य क्या है? – शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना
- किस उम्र के लोगों को मुख्य श्रम शक्ति के रूप में माना जाता है? – 15-60 वर्ष
- किस पंचवर्षीय योजना ने ‘मानव पूँजी’ के महत्व पर जोर दिया? – 8वीं
- किस रक्त समूह को “व्यापक प्राप्तकर्ता” (Universal Recipient) कहा जाता है? – AB रक्त समूह
- किस वैज्ञानिक ने प्रथम बार टीके की खोज की? – एडवर्ड जेनर
- केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) का मुख्य कार्य क्या है? – राष्ट्रीय आय के अनुमानों का संग्रह
- कौन-सा उपकरण विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है? – इलेक्ट्रिक मोटर
- कौन-सा हार्मोन ‘आपातकाल का हार्मोन’ कहलाता है? – एड्रेनालिन
- ‘गंगा’ हिमालय से निकलती है – इस वाक्य में ‘हिमालय’ कौन-सा कारक है? – अपादान कारक
- गरीबों के भोजन और पोषण में सुधार हेतु कौन-सा कार्यक्रम है? – (i) मिड डे मील स्कीम (ii) सार्वजानिक वितरण प्रणाली (iii) एकीकृत बाल विकास योजना (iv) उपरोक्त सभी – (iv) उपरोक्त सभी
- ‘गार्डन सिटी’ का सिद्धांत किसने विकसित किया? – एबेनेजर हॉवर्ड
- गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मभूमि कहाँ है? – पटना (पाटलिपुत्र)
- गुरुत्वाकर्षण त्वरण ‘g’ का मान किसके साथ घटता है? – ऊँचाई
- जब पीले फास्फोरस को NaOH के गरम और घने घोल के साथ क्रिया करवाई जाती है, तो कौन-सी जहरीली गैस बनती है? – PH₃ (फॉस्फीन गैस)
- जब वेग-समय का ग्राफ समय-अक्ष के समानांतर हो, तो क्या होगा? – त्वरण शून्य होगा
- जुलाई 1968 में “गेहूँ क्रांति” नामक विशेष डाक टिकट किसने जारी किया था? – इंदिरा गांधी
- नगर निगम का अध्यक्ष कौन होता है? – महापौर
- निम्न में से कौन-सी ग्रीनहाउस गैस नहीं है? (i) कार्बन डाई ऑक्साइड (ii) सल्फर डाई ऑक्साइड (iii) मीथेन (iv) नाइट्रोजन – (ii) सल्फर डाइऑक्साइड
- निम्न में से कौन-से सामाजिक सुधारक जातीय असमानताओं के खिलाफ लड़े थे? (i) पेरियार रामास्वामी नायकर (ii) स्वामी दयानन्द सरस्वती (iii) राजा राम मोहन राय (iv) ईश्वर चंद्र विद्यासागर – (i) पेरियार रामस्वामी नायकर
- निम्नलिखित में से कौन-सा एक सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है? (i) टिस्को (ii) आर आई एल (iii) भारतीय रेल (iv) विप्रो – (iii) भारतीय रेल
- निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन है? (i) लकड़ी का जलना (ii) कागज के टुकड़े का जलना (iii) कोका-कोला पेय में नमक डालने से गैस का निकलना (iv) लोहे में जंग लगना – (iii) कोका-कोला पेय में नमक डालने से गैस का निकलना
- नेपोलियन संहिता 1804 का विषय क्या था? (i) कानून में समानता (ii) सम्पति का अधिकार (iii) जन्म से विशेषाधिकारों का सफाया करना (iv) उपरोक्त सभी – (iv) उपरोक्त सभी
- पंचायती राज व्यवस्था कब संवैधानिक संस्था बनी? – 1992
- परमाणु के केंद्रक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन बिना ऊर्जा खोए घूमते हैं, यह किस वैज्ञानिक ने बताया? – बोर
- पादप कोशिका में विभाजन की क्षमता किसमें होती है? – मृदुतक
- फूल का सबसे बाहरी आवरण जो जनन अंगों की रक्षा करता है? – बाह्य दलपुंज
- बिहार राज्य का विभाजन कर झारखंड राज्य कब बनाया गया? – नवम्बर, 2000
- बिहार राज्य में स्थित मुख्य नदी घाटी परियोजना कौन-सी है? – सोन बहुउद्देशीय परियोजना
- भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना कब हुई? – 1965
- महानदी पर किस बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण हुआ है? – हिराकुड
- मानव रक्त का pH मान कितना होता है? – 7.4
- यदि तीन 2 ओम के प्रतिरोधकों को 3 ओम का प्रभावी प्रतिरोध देने के लिए जोड़ा जाए, तो किस प्रकार जोड़ना चाहिए? – दो समानांतर में और एक उनके श्रृंखला संयोजन में
- यदि तीन प्रतिरोधक (140Ω, 250Ω और 220Ω) श्रृंखला में जुड़े हों, तो कुल प्रतिरोध क्या होगा? – 720Ω
- रुधिर परिसंचरण की खोज किसने की थी? – विलियम हार्वे
- वंशानुगत रूपांतरण की इकाई क्या है? – जीन
- वर्षा, बर्फ और ओलों के रूप में पानी गिरने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? – वर्षण
- वह गुण जिस कारण कोई पदार्थ वायुमंडल की नमी सोख लेता है? – प्रस्वेदन
- वह गैस जिसके कारण भोपाल गैस दुर्घटना हुई? – मिथाइल आइसोसाइनेट
- विकिरणों के हानिकारक प्रभाव से मुख्य रूप से कौन-सा रोग होता है? – कैंसर
- विद्युत धारा प्रवाहित करने पर सोलेनॉइड के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र कैसा होगा? – सभी जगह एक जैसा रहेगा
- विद्युत शुद्धीकरण में कैथोड किसका बना होता है? – शुद्ध धातु की पतली परत
- शुद्ध पानी का pH कितना होता है? – 7
- शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है? – सासाराम
- संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया है? – अनुच्छेद 343
- ‘समय सिन्धु चंचल है भारी’ में कौन-सा अलंकार है? – उत्प्रेक्षा
- समूह 18 के तत्वों को क्या कहा जाता है? – अक्रिय गैस
- सर्व शिक्षा अभियान का उद्देश्य क्या है? – 6-14 वर्ष के सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना
- स्वर्ण चतुर्भुज सुपर राजमार्गों का रखरखाव कौन करता है? – एन.एच.ए.आई.
- हड्डी एक उदाहरण है? – संयोजी ऊतक
- हड्डी और पेशी को जोड़ता है? – कंडरा
- हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है? – देवनागरी
Download Pdf 👇
15. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 15.10.2017 (प्रथम पाली) .pdf
Pages: 1 2