20. बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 12.01.2020 (प्रथम पाली) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 12.01.2020 (प्रथम पाली)

  1. ‘गोलमेज सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किए गए थे? – लंदन
  2. CO₂ में कार्बन की संकरण अवस्था क्या होती है? SP²
  3. अणु के दो क्रमिक संघट्टों के मध्य उसके द्वारा चालित औसत दूरी को क्या कहते हैं? माध्य मुक्त पथ
  4. आसमान का नीला रंग होने का कारण क्या है? प्रकाश का प्रकीर्णन
  5. इंग्लैंड में ‘गौरवशाली क्रांति’ (Glorious Revolution) किस वर्ष हुई? 1688 ई०
  6. एकसमान गति दर्शाने वाले वेग-समय आलेख का ढाल क्या होता है? शून्य
  7. एड्स किस प्रकार का रोग है? विषाणुजनित
  8. किन दो भौतिक राशियों के मात्रक समान होते हैं? वेग एवं चाल
  9. किस अम्ल के एकत्रित होने से मांसपेशियों में थकान होती है? लैक्टिक अम्ल
  10. किस वर्ष में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम पारित हुआ था? 1974 ई०
  11. कुतुबुद्दीन ऐबक का उत्तराधिकारी कौन था? आरामशाह
  12. कोशिकीय पूर्णशक्तता की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले वैज्ञानिक कौन थे? हैबरलैण्ड
  13. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ के अनुसार राज्य के करों की वसूली के लिए कौन जिम्मेदार था? समाहर्त्ता
  14. कौन-सा संत ईश्वर के निर्गुण एवं सगुण रूपों में आस्था रखते थे? रामानंद
  15. कौन-सी गैस धरातल पर तापमान की वृद्धि के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी है? कार्बन डाइ-ऑक्साइड
  16. क्षार धातुओं में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या होती है? ns¹
  17. ‘गाँधी सागर बाँध’ किस परियोजना का एक हिस्सा है? चम्बल परियोजना
  18. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी की कहानी ‘उसने कहा था’ के नायक का नाम क्या था? लहना सिंह
  19. छिपकली किस प्रकार का प्राणी है? सरीसृप
  20. जब उपयुक्त आवृत्ति का प्रकाश किसी धातु पृष्ठ पर पड़ता है, तो इलेक्ट्रॉनों के उत्सर्जन की क्रिया को क्या कहते हैं? प्रकाश-विद्युत् प्रभाव
  21. जब औसत उत्पाद अधिकतम होता है, तब एक कारक का सीमान्त उत्पाद क्या होगा? औसत उत्पाद के बराबर
  22. दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनों के बहने की दिशा क्या है? उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
  23. नील हरित शैवाल क्या है? स्वपोषी
  24. ‘नॉवलजीन’ किस प्रकार की एक दवा है? पीड़ाहारी
  25. पटना उच्च न्यायालय कब स्थापित किया गया था? 3 फरवरी, 1916
  26. पूर्ण रोजगार प्राप्ति हेतु प्रभावी माँग की कमी को किस उपाय से दूर किया जा सकता है? सरकारी व्यय में वृद्धि
  27. प्राकृतिक अधिकारों के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था? जॉन लॉक
  28. फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? फ्लोरीकल्चर
  29. फ्रांस में ‘पेरिस कम्यून’ की स्थापना कब हुई? 1871 ई० में
  30. बिहार के किस जिले में बासकुण्ड बाँध स्थित है? लखीसराय
  31. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत कौन-सा है? – कंचनजंगा
  32. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है? – गंगा
  33. भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में शीतकालीन वर्षा मुख्यतः किस कारण से होती है? पश्चिमी विक्षोभ
  34. भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचन मण्डल में कौन-कौन शामिल होते हैं? संसद के दोनों सदनों के सदस्य
  35. भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री कौन थे? सरदार वल्लभभाई पटेल
  36. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम किसने फहराया था? – पिंगली वेंकैया
  37. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यकों को अपनी रूचि की शिक्षण संस्था की स्थापना और प्रशासन करने का अधिकार है? अनुच्छेद-30 (1)
  38. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कब पारित हुआ था? 18 जुलाई, 1947
  39. भारी जल का अणु भार क्या है? 20
  40. मानवों में ध्वनि किससे उत्पन्न होती है? कंठ द्वारा
  41. मोमबत्ती का जलना किस परिवर्तन का एक उदाहरण है? भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन दोनों
  42. यदि किसी गतिशील वस्तु का द्रव्यमान आधा तथा चाल दोगुनी कर दी जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा क्या हो जाएगी? दोगुनी
  43. यदि किसी वस्तु का वेग दोगुना कर दिया जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा क्या होगी? चार गुनी
  44. यदि सरल रेखीय पूर्ति वक्र कीमत अक्ष को काटता है, तो पूर्ति की लोच क्या होगी? इकाई से अधिक
  45. यूरोप के किस खगोल वैज्ञानिक ने सबसे पहले बताया कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है? कॉपरनिकस
  46. रक्त का थक्का जमने के लिए आवश्यक विटामिन कौन-सा है? विटामिन-K
  47. लता मंगेशकर के पिता का नाम क्या था? दीनानाथ मंगेशकर
  48. लोकसभा का अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे प्रेषित करता है? लोकसभा के उपाध्यक्ष को
  49. वर्गीकरण की द्विनाम पद्धति की अवधारणा किसने दी थी? लीनियस
  50. वर्ष 2001-2011 की अवधि में बिहार के किस जिले में सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर अंकित की गई? मधेपुरा
  51. वर्ष 2001-2011 के दशक में भारत के किस राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर रही? मेघालय
  52. वास्कोडिगामा ने भारत की खोज कब की थी? 1498 ई० में
  53. संघ और राज्यों के बीच विषयों के वितरण में साइबर कानून किस सूची में आता है? अवशिष्ट विषय
  54. संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक को परिभाषित किया गया है? अनुच्छेद-110 (1)
  55. स्वामी दयानंद के विचार जिस पुस्तक में प्रकाशित हैं, उसका नाम क्या है? सत्यार्थ प्रकाश

Download Pdf 👇

20. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 12.01.2020 (प्रथम पाली) .pdf

Scroll to Top