22. बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 08.03.2020 (प्रथम पाली) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 08.03.2020 (प्रथम पाली)

  1. 2001-2011 की जनगणना में बिहार की दशकीय वृद्धि दर क्या थी? 25.42%
  2. KMnO₄ में मैंगनीज की ऑक्सीकरण संख्या क्या है? +7
  3. SI मात्रक में बोट्समान नियतांक का मान क्या है? 1.38×10²³ j/k
  4. XeO₂F₂ की आकृति कैसी होगी? त्रिकोणीय द्विरामिडिक
  5. अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में सबसे ज्यादा संयुक्त वजन वाला आइटम कौन-सा है? खाद्य और पेय
  6. अधिकारों का आदर्शवादी सिद्धांत मनुष्य के किस पर बल देता है? नैतिक विकास पर
  7. अनवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत क्या है? कोयला
  8. अशोक के प्रस्तर अभिलेख किसके प्रतीक थे? प्रशासन
  9. इंग्लैंड ने अमेरिका पर स्टाम्प एक्ट किस वर्ष लागू किया था? 1765 ई०
  10. एक इलेक्ट्रॉन एवं प्रोटॉन की दी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य समान है। किसका वेग अधिक होगा? इलेक्ट्रॉन का
  11. एक हीटर का तंतु किससे बना होता है? नाइक्रोम
  12. एड्स रोग का जनक क्या है? विषाणु
  13. एल्केन के सही IUPAC नाम की पहचान क्या है? 2,2-डाइमिथाइल ब्यूटेन
  14. कश्मीर घाटी किन पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है? पीर पंजाल और बृहत् हिमालय
  15. किस मुगल शासक ने ‘दीन-ए-इलाही’ नामक धर्म चलाया था? – अकबर
  16. किसने ‘वाटर-फ्रेम’ नामक कताई मशीन का आविष्कार किया? रिचर्ड आर्कराइट
  17. कुमार गंधर्व बेजोड़ गायिका किसे मानते हैं? लता मंगेशकर
  18. ‘कुलगार्डी’ किसके लिए प्रसिद्ध है? सोना
  19. ‘केप ऑफ गुड होप’ की खोज किसने की थी? बार्थोलोम्यू डियाज
  20. कौन-सा एक उपनिवेशवाद के उदय का अत्यधिक उपयुक्त कारण है? सामंतवाद
  21. कौन-सा एक उपनिषद् के उदय का अत्यधिक उपयुक्त कारण है? सामंतवाद
  22. कौन-सा जन्तु चिरडिम्बता को दर्शाता है? फ्राइनोसोमा
  23. कौन-सा यौगिक S-O-S बंध प्रदर्शित करता है? HSO
  24. कौन-सी संस्था पंचवर्षीय योजनाओं की क्रियान्वित के लिए जिम्मेदार है? नीति आयोग
  25. गैमेविंसन, DDT और ब्लीचिंग पाउडर किसके महत्वपूर्ण यौगिक हैं? क्लोरीन के
  26. गौतम बुद्ध ने ‘धर्म चक्रप्रवर्तन’ कहाँ से आरंभ किया? सारनाथ
  27. जब नियोजित विनियोग बचत से अधिक हो, तो क्या होता है? ब्याज की दर घटती है
  28. जब वस्तु की कीमत बढ़ने पर कुल व्यय बढ़े तो माँग की कीमत की लोच क्या होगी? इकाई से कम
  29. जिनेर डायोड का प्रयोग किस रूप में होता है? वोल्टता नियंत्रक
  30. जोते हुए खेत का प्रमाण सिंधु सभ्यता के किस स्थान से मिला है? कालीबंगा
  31. डाइवोरेन 120°C पर अमोनियम से क्रिया करके क्या देता है? BH·2NH
  32. ध्वनि सबसे तेज संचरण किसमें करती है? ठोस में
  33. नेचुरल सिलेक्शन का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था? डार्विन
  34. पानी से बनने वाले बुलबुले में जो चमक होती है, वह किस प्रक्रम के कारण होती है? प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
  35. ‘पुस्ताज’ घास प्रदेश कहाँ पाया जाता है? हंगरी में
  36. प्रश्नकाल के ठीक बाद के समय को क्या कहा जाता है? शून्यकाल
  37. बसंतीकरण के लिए अनुकूलतम तापमान क्या है? 5°C से 10°C
  38. बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सम्मिलित नदी परियोजना कौन-सी है? गंडक परियोजना
  39. बिहार में कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या कितनी है? 40
  40. भारत में जैव विविधता की दृष्टि से कौन-सा तप्त स्थल में शामिल है? पश्चिमी घाट
  41. भारत में पूंजी खाते की परिवर्तनीयता पर कौन-सी समिति बनी है? तारापोर समिति
  42. भारत में राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के तहत महाभियोग द्वारा हटाया जा सकता है? – अनुच्छेद 61
  43. भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश से होने वाले प्रवाह को किसमें शामिल किया जाता है? पूँजी खाते की जमा मंदों में
  44. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 का संबंध किससे है? संविधान संशोधन से
  45. भारतीय संविधान में कितनी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है? – 22 भाषाएँ
  46. भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद में प्रदत्त है? संविधान का अनुच्छेद 19
  47. ‘भूमि पुत्र’ शब्द किस समस्या से संबंधित है? क्षेत्रवाद
  48. मानव के रक्त का विडाल टेस्ट किसके संक्रमण को दर्शाता है? साल्मोनेला टाइफी
  49. मिट्टी में नमक की उच्च सान्द्रता में उगने वाले पौधे क्या कहलाते हैं? लवण मृदोद्भिद
  50. ‘मेसोपोटामिया’ का अभिप्राय क्या है? दजला-फरात नदियों के बीच की उपजाऊ धरती
  51. यह किसने कहा था ‘राज्य व्यक्ति की पूर्वगामी है।’ अरस्तू
  52. वह ट्रिपलेट कोड कौन-सा है जो अनुवाद प्रक्रिया को रोकता है? UAA
  53. विद्यालय की इमारत के रख-रखाव पर किया जाने वाला खर्च किस प्रकार का खर्च है? पूँजीगत एवं विकास व्यय दोनों
  54. व्यष्टि अर्थशास्त्र का संबंध किससे है? व्यक्तिगत आर्थिक एजेंटों के व्यवहार से
  55. संयोजक यौगिक कैसे बनते हैं? अणु के बीच इलेक्ट्रॉनों के साझे से
  56. संविधान का अनुच्छेद 56 किससे संबंधित है? भारत के राष्ट्रपति के कार्यकाल प्रावधान से
  57. सिन्धु घाटी सभ्यता की अधिकतर मुहरें किससे निर्मित हैं? सेलखड़ी
  58. सुभाषचंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है? कोलकाता
  59. ‘स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना’ का संबंध किसके विकास से हैं? राजमार्ग
  60. हुक के नियमानुसार कम निरूपण के लिए क्या होता है? प्रतिबल – विकृति

Download Pdf 👇

22. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 08.03.2020 (प्रथम पाली) .pdf

Scroll to Top