Table of Contents
बिहार पुलिस (होमगार्ड) भर्ती परीक्षा – 24.01.2021
- 1857 के विद्रोह के दौरान बिहार में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – वीर कुंवर सिंह
- -CHO अभिक्रियाशील मूलक का नाम क्या है? – एल्डिहाइड
- CNG का पूरा नाम क्या है? – सम्पीड़ित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas)
- NCB का पूरा नाम क्या है? – नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो
- SAARC का सबसे बड़ा देश कौन-सा है? – भारत
- अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक विस्तारवादी आय प्रभाव किस प्रकार की बजट नीति रखती है? – सरकारी व्यय में कटौती व कर में वृद्धि
- आर्थिक विकास में क्या शामिल है? – केवल प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि
- आसमानी बिजली गरजने पर क्या पहले प्रक्षेपित होगा, ध्वनि या प्रकाश? – प्रकाश
- एक आहार श्रृंखला में शाकाहारी कौन होता है? – प्राथमिक उपभोक्ता
- एस्किमों का घर क्या कहलाता है? – इग्लू
- कार्बन (C) की संयोजकता क्या है? – 4
- कार्बन का कौन-सा अपरूप काँच को काटने में प्रयुक्त किया जाता है? – हीरा
- किसका pH मान 7 होता है? – उदासीन विलयन
- किसका उपयोग करके स्पेक्ट्रम प्राप्त कर सकते हैं? – प्रिज्म
- किसी वस्तु का मूल्य कब निर्धारित होता है? – माँग एवं पूर्ति दोनों के द्वारा
- कोणार्क का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है? – ओडिशा
- कौन-सा अधातु विद्युत् का सुचालक है? – ग्रेफाइट
- कौन-सा राज्य ‘ताड़ी विरोधी आंदोलन’ से जुड़ा हुआ है? – आंध्र प्रदेश
- कौन-सा लौह इस्पात कारखाना समुद्र तट पर स्थित है? – विशाखापत्तनम्
- गाँधीजी ने अहमदाबाद में दांडी की यात्रा किस लिए की थी? – नमक कानून को तोड़ने के लिए
- गुणसूत्र कहाँ पाये जाते हैं? – केन्द्रक में
- जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन की परमाणु संख्याओं का अनुपात कितना होता है? – 2:1
- ट्रांजिस्टर स्विच के रूप में कब व्यवहार करता है? – जब वह संतृप्त अवस्था में नहीं होता
- डेंगू उत्पन्न करने वाला मच्छर किस तरह के जल में रहता है? – साफ जल
- ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का नारा किसने दिया? – सुभाषचन्द्र बोस
- नदियाँ एवं पर्वतों को क्या कह सकते हैं? – राष्ट्रीय धन
- नागफनी में शूल किसका रूपान्तरण है? – पत्ती का
- नाभिकीय संलयन अभिक्रिया कब घटती है? – अत्यधिक उच्च ताप पर
- पिलानी किस प्रकार का नगर है? – शैक्षिक नगर
- पूर्व मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – हाजीपुर
- पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि से कार की माँग में क्या होगी? – कमी
- प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों की संख्या को क्या कहते हैं? – जनसंख्या घनत्व
- प्रथम भारतीय उपग्रह कौन-सा छोड़ा गया था? – आर्यभट्ट
- प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने किस समझौता पर हस्ताक्षर किया? – ताशकन्द समझौता
- बजट की अवधि कितनी होती है? – वार्षिक
- बिहार में कौन-सा जिला, चाय की कृषि के लिए जाना जाता है? – किशनगंज
- भारत का अंतिम मुगल शासक कौन था? – बहादुरशाह जफर-II
- भारत का सबसे बड़ा तेलशोधक कारखाना कहाँ स्थित है? – जामनगर
- भारत के किस शहर में हीरा तराशने का कार्य प्रमुख उद्योग है? – सूरत
- भारत के नियंत्रक व महालेखा-जोखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
- भारत में दल-बदल संबंधी मामले पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार किसको है? – सदन के अध्यक्ष को
- भारत में सहकारी दूध उत्पादन का आंदोलन कहाँ शुरू हुआ था? – गुजरात
- भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व किससे प्रेरित हैं? – आयरलैंड के संविधान से
- भारतीय संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ० भीमराव अम्बेडकर
- भारतीय संसद का उच्च सदन कौन-सा है? – राज्यसभा
- भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता क्या है? – सहिष्णुता
- मगध के किस प्रारंभिक शासक की गद्दी के लिए उसके पुत्र ने हत्या कर दी? – बिम्बिसार
- मनुष्यों में साँस लेने और छोड़ने की क्रिया को क्या कहा जाता है? – श्वासोच्छ्वास (Ventilation) या श्वसन (Respiration)
- मानव शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं? – 12 जोड़ा
- राजकोषीय नीति का संबंध किससे है? – सरकारी राजस्व और व्यय से
- रासायनिक दृष्टि से रेशम क्या है? – प्रोटीन
- वायुमंडल की कौन-सी परत का उपयोग ‘दूरसंचार’ के लिए किया जाता है? – आयनमंडल
- विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण की खोज किसने की थी? – फैराडे ने
- विद्युत् धारा उत्पन्न करने के यंत्र को क्या कहते हैं? – जनित्र
- विद्युत् मोटर, विद्युत् ऊर्जा को किस ऊर्जा में बदलती है? – गतिज (यांत्रिक) ऊर्जा में
- शुद्ध या ऑक्सीजनित रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाने वाली रक्त वाहिनियाँ क्या कहलाती हैं? – धमनियाँ
- शुद्ध सोने का कैरेट कितना होता है? – 24 कैरेट
- संघात्मक व्यवस्था का मुख्य लक्षण क्या है? – प्रांतीय सरकारें सर्वोच्च होती हैं
- सभी अनुसूचित बैंकों को किसके साथ पंजीकृत होना होगा? – RBI
- समतल दर्पण पर लम्बवत् आपतित होते एक प्रकाश की किरण का परावर्तन कोण का मान क्या होगा? – 0°
- सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर स्थित है? – नर्मदा
- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किनके द्वारा पच्युत किया जा सकता है? – संसद के दोनों सदनों द्वारा
- सिट्रीक अम्ल मुक्त अम्ल के रूप में किसमें होता है? – नींबू में
- स्वामी सहजानन्द किससे संबंधित थे? – बिहार में किसान आंदोलन से
- ‘हिन्दू महासभा’ के संस्थापक कौन थे? – पंडित मदनमोहन मालवीय
Download Pdf 👇
28. CSBC बिहार पुलिस (होमगार्ड) भर्ती परीक्षा – 24.01.2021 .pdf
Pages: 1 2