29. बिहार पुलिस (फॉरेस्टगार्ड) भर्ती परीक्षा- 16.12.2020 (प्रथम पाली) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (फॉरेस्टगार्ड) भर्ती परीक्षा- 16.12.2020 (प्रथम पाली)

  1. UNO (संयुक्त राष्ट्र संघ) की स्थापना कब हुई थी? – 1945
  2. ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना किसने की? राजा राममोहन राय
  3. आयुर्वेद का महान विद्वान चरक किस राजवंश के शासनकाल से संबंधित थे? कुषाण वंश
  4. आलू का कंद किसका रूपांतरण है? तना
  5. ऐस्पिरिन का रासायनिक नाम क्या है? एसिटाइल सैलीसिलीक अम्ल
  6. कार्बोनिक अम्ल का सूत्र क्या है? HCO
  7. किस क्षेत्र में योगदान के लिए ग्रेगर जॉन मेंडल जाने जाते हैं? आनुवंशिकी
  8. किस नदी के तट पर हाइडेस्पीज का युद्ध लड़ा गया था? झेलम
  9. किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में भारत के ‘गुज्जर’ एवं ‘बकरवाल’ जनजातियाँ निवास करती हैं? जम्मू-कश्मीर
  10. किस वैज्ञानिक को दो बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया; एक बार भौतिकी के लिए तथा दूसरी बार रसायनशास्त्र के लिए? मैरी क्यूरी
  11. किसी पदार्थ का क्वथनांक दाब में वृद्धि से क्या होता है? बढ़ता है
  12. कौन-सा अम्लीय माध्यम में पोटैशियम आयोडाइड से आयोडीन को शीघ्रता से मुक्त करता है? नाइट्रेट
  13. कौन-सा कानून कार्यक्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक हितों की रक्षा करता है? समान पारिश्रमिक अधिनियम, 1976
  14. कौन-सा जन्तु एक पारितंत्र में एक समय में एक से अधिक पोषक स्तरों में प्रवेश कर सकता है? गौरैया
  15. कौन-सी गैसों की वजह से अम्ल वर्षा होती है? SO तथा NO
  16. कौन-सी योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के बीच बचत को बढ़ावा देने का है? महिला समृद्धि योजना
  17. कौन-सी वायुमंडलीय परत रेडियो संचार में मदद करती है? आयनोस्फीयर (आयन मंडल)
  18. कौन-सी समिति मुख्यतः जनजातीय क्षेत्रों में पंचायती राज से संबंधित है? दिलीप सिंह भूरिया समिति
  19. गैर-पारंपरिक ऊर्जा का स्रोत क्या है? सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा
  20. ‘ग्रीन हाउस प्रभाव’ किससे संबंधित है? ग्लोबल वार्मिंग
  21. चटगाँव शस्त्रागार डकैती की योजना किसने तैयार की थी? सूर्य सेन
  22. ‘टोबा’ झील कहाँ स्थित है? सुमात्रा में
  23. द्विबीजपत्री पादप का पर्ण कैसा होता है? पृष्ठाधारी
  24. पसीने में कौन-सा खनिज लवण होता है? सोडियम क्लोराइड
  25. पानी का घनत्व किस तापमान पर सर्वाधिक होता है? 4°C
  26. ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना’ का नाम क्या है? सौभाग्य
  27. बिहार का कौन-सा जिला बिहार के नक्शे पर सर्वाधिक पूर्व में है? किशनगंज
  28. बिहार के किस जिले में नागी बाँध स्थित है? जमुई
  29. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई? 1600 ई०
  30. भारत का उष्णकटिबंधीय वन शोध संस्थान कहाँ स्थित है? जबलपुर
  31. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत के किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में लिंगानुपात सबसे कम था? दमन और दीव
  32. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया किस अनुच्छेद के तहत की जा सकती है? अनुच्छेद 61
  33. भारत में कोयले के भंडार और उत्पादन के संबंध में सबसे अमीर राज्य कौन है? झारखंड
  34. भारत में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है? सर्वोच्च न्यायालय
  35. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग ‘संविधान की आत्मा’ कहलाता है? उद्देशिका
  36. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत न्यूनतम कितने दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है? 100 दिन
  37. मीर कासिम ने अपनी राजधानी को मुर्शीदाबाद से कहाँ स्थानांतरित किया? मुंगेर
  38. मूली किसका एक रूपांतरण है? जड़
  39. रक्त का हृदय की ओर विपरीत प्रवाह कौन-सी रक्तवाहिका में होता है? शिरा
  40. राज्यसभा के पास लोकसभा के बराबर अधिकार किस क्षेत्र में है? संविधान के संशोधन में
  41. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? – 6 वर्ष
  42. ‘वन स्टॉप सेंटर’ किस रूप में जानी जाती है? सखी केंद्र के रूप में
  43. वर्गीकरण की आधारभूत इकाई क्या है? जाति
  44. वर्ष 2020 में जारी किए गए ‘हरित पथ’ मोबाइल ऐप का क्या उद्देश्य है? राष्ट्रीय राजमार्गों पर वृक्षारोपण का निरीक्षण
  45. ‘विश्व ओजोन दिवस’ कब मनाया जाता है? 16 सितंबर
  46. ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ के अनुसार जल में फ्लोराइड की कितनी मात्रा निर्धारित है? 1.5 पीपीएम
  47. व्यावसायिक तौर पर अमोनिया कैसे बनाई जाती है? हैबर विधि से
  48. संसद की कार्यवाही को स्थगित करने का अधिकार किसके पास होता है? – राष्ट्रपति
  49. सामान्य नेत्र में रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिंब कैसा होता है? वास्तविक और उल्टा
  50. सूर्य सहित सभी तारों में ऊर्जा का स्रोत क्या है? हाइड्रोजन नाभिकों का हीलियम नाभिकों में संलयन

Download Pdf 👇

29. CSBC बिहार पुलिस (फॉरेस्टगार्ड) भर्ती परीक्षा – 16.12.2020 (प्रथम पाली) .pdf

Scroll to Top