43. बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 07.08.2024 (Set 1) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 07.08.2024 (Set 1)

  1. “अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष” किस वर्ष घोषित किया गया? – 2023
  2. “वार्षिक वित्तीय विवरण” संसद के दोनों सदनों के समक्ष कौन रखता है ?- वित्त मंत्री
  3. 1980 के दशक के प्रारम्भ में, सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय तक पहुँच बढ़ाने के लिए कौन-सा तंत्र तैयार किया ?- जनहित याचिका
  4. C6H14 के लिए संरचनात्मक समावयवों की संख्या क्या होगी? – 5
  5. ONGC को हेलीकॉप्टर सेवा कौन देती है? – पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड
  6. R प्रतिरोध को 6 बराबर टुकड़ों में काटकर समांतर में जोड़ने पर R/R’ का मान क्या होगा? – 36
  7. SER विष तथा दवाओं को निराविषीकरण करने में कहाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? – यकृत कोशिकाओं
  8. ‘The Conspiracy to Oust Me from the Presidency’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – गोटबाया राजपक्षे
  9. अंडे की जर्दी किस प्रकार का कोलाइड है?- इमल्सन
  10. अल्फा कण है – द्विआवेशित हीलियम आयन
  11. आयरन का परमाणु प्रतीक है- Fe
  12. इसरो का मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र किस शहर में है? – बेंगलुरु
  13. एक अपसारी दर्पण है – एक उत्तल दर्पण
  14. कठोर कैल्सियम कार्बोनेट का बना हुआ कंकाल किसका गुण है? – मोलस्का
  15. कम्प्यूटर में इनपुट, प्रोसेसिंग व आउटपुट डिवाइसों को जोड़ने का कार्य कौन करता है? – मदर बोर्ड
  16. किस खेल में ‘Bull’s Eye’ शब्द का प्रयोग किया जाता है? – शूटिंग
  17. किस वर्ष में बिहार को राज्य का दर्जा मिला और पटना राजधानी बनी? – 1936
  18. किसने कोशिका में स्थित तरल जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य का नाम दिया? – जे. ई. पर्किन्जे
  19. किसी भी देश में कानून बनाने का अंतिम अधिकार किसके पास होता है ?- संसद
  20. कुछ सरीसृपों में लिंग निर्धारण किस पर निर्भर करता है? – उष्मायन ताप पर
  21. कौन-सा खनिज मोनाजाईट रेत में मिलता है? – थोरियम
  22. कौन-सी गैस पॉप की आवाज करते हुए जलती है ?- H (हाइड्रोजन गैस)
  23. कौन-सी नदी दक्षिण गंगा के नाम से जानी जाती है? – गोदावरी
  24. गुजरात में नवीन कॉप मृदा को क्या कहते हैं? – गोरडू
  25. जल के अणु में बंध की प्रकृति है – सहसंयोजी आबंध
  26. जल में ऑक्सीजन परमाणु की संकरण अवस्था क्या है? – sp³
  27. टेनिस कोर्ट में 20 जून, 1789 को जमा हुए तीसरे एस्टेट का नेतृत्व किसने किया था? – मिराब्यो और आबेसिए
  28. ताजमहल का वास्तुकार कौन था ?- उस्ताद अहमद लाहौरी
  29. ध्वनि सबसे तेज किस माध्यम में चलती है? – स्टील
  30. निम्नलिखित नदियों की सहायक नदियों का सुमेल करें – गोदावरी – कोयना, गंगा – कोसी, कृष्णा – अमरावती, कावेरी – बेणगंगा
  31. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में वनों का प्रशासनिक वर्ग नहीं है? (i) संरक्षित वन (ii) राज्य वन (iii) आरक्षित बन (iv) अवर्गीकृत वन – (ii) राज्य वन
  32. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लिम्फ (लसिका) के संदर्भ में गलत है? (i) लसिका परिवहन का कार्य करती है। (ii) लसिका प्लाज्मा के समान व रंगहीन होता है। (iii) लसिका आंत्र से पाचित व अवशोषित अमीनों अम्लों का परिवहन करती है। (iv) लसिका को लसिका वाहिनियों द्वारा एकत्र किया जाता है। – (iii) लसिका आंत्र से पाचित व अवशोषित अमीनों अम्लों का परिवहन करती है।
  33. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जनसंख्या की गुणवत्ता निर्धारित नहीं करता है? (i) साक्षरता दर (ii) जीवन प्रत्याशा (iii) मुद्रास्फीति (iv) लोगों द्वारा अर्जित कौशल निर्माण – (iii) मुद्रास्फीति
  34. निम्नलिखित में से कौन-सा भू-स्थाई उपग्रह नहीं है ? (i) जी सेट (ii) एड्सैट (iii) डैमसैट (iv) जुगनू – (iv) जुगनू
  35. निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण है? (i) सोना (ii) वायु (iii) हीरा (iv) जल (शुद्ध) – वायु
  36. निम्नलिखित में से कौन-सा सरल स्थायी ऊत्तक पादप भागों को यांत्रिक शक्ति प्रदान करता है ? – स्क्लेरेन्काइमा
  37. निम्नलिखित में से कौन-सी मिसाइल एंटी-टैंक मिसाइल है? (i) निर्भय (ii) टी-90 (iii) एस-400 (iv) नाग – (iv) नाग
  38. पिलीबंगा पुरातत्व स्थल कहाँ स्थित है? – राजस्थान
  39. प्लाजमोडियम में किस प्रकार का जनन होता है? – बहुविभाजन
  40. बिहार में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू होने पर राज्यपाल कौन थे? – नित्यानंद कानूनगो
  41. बिहार में वन्यजीवन अभयारण्य, राष्ट्रीय पार्क और टाईगर रिजर्व की संख्या क्रमशः कितनी है? – 14, 2, 1
  42. मानव शरीर का मुख्य समन्वय केन्द्र है – मस्तिष्क
  43. यदि एक वस्तु का द्रव्यमान 4 गुना हो और वेग आधा हो, तो उसका संवेग क्या होगा? – समान रहेगा
  44. यह सिद्ध करने के लिए कि जीवन की उत्पत्ति कार्बनिक अणुओं से हुई। हुई है, मिलर और पूरे द्वारा एक प्रयोग किया गया था। उन्होंने जो गैसें ली थी, वे थी- मिथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन
  45. ‘यूरोप के स्कैच’ रिपोतांज के लेखक हैं – निर्मल बर्मा
  46. रबीन्द्रनाथ टैगोर ने विभाजन का दिन 16 अक्टूबर, 1905 को किस दिवस के रूप में मनाने का आह्वाहन किया? – राखी दिवस
  47. राज्य में विधान परिषद् की सदस्य संख्या के विषय में संवैधानिक प्रावधान क्या है ?- राज्य की विधानसभा की सदस्य संख्या की 1/3 से अधिक नहीं होगी ।
  48. लगभग सभी पादप कोशिकाओं में कौन अनुपस्थित होता है? – तारकाय
  49. लीची पर राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र बिहार के किस जिले में स्थित है? – मुजफ्फरपुर
  50. वह फील्ड जो तालिका में रिकॉर्ड्स की विशिष्ट पहचान करती है, कहलाती है – Primary key
  51. वह स्थान जहाँ शुक्राणु का अण्ड से सामना होता है – डिंबवाहिनी
  52. विद्युत उपकरणों को लघुपथन से सुरक्षित रखने की सबसे महत्वपूर्ण विधि क्या है? – फ्यूज का उपयोग
  53. विम्बिसार का प्रसिद्ध राजवैध जीवक का निवासी था।- राजगृह
  54. वोट देने वाले मतदाताओं के लिए किस स्याही का प्रयोग होता है? – सिल्वर नाइट्रेट केमिकल युक्त स्याही
  55. शेख निजामुद्दीन औलिया की दरगाह कहाँ स्थित है? – दिल्ली
  56. संविधान सभा के चुनाव हुए थे- जुलाई, 1946 में
  57. सर्वोच्च न्यायालय के मौलिक क्षेत्राधिकार में क्या शामिल है ?- संघ व राज्यों के बीच तथा राज्यों व राज्यों के बीच विवादों का निपटारा
  58. सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को पद से कौन हटाता है ?- राष्ट्रपति यदि दोनों सदन द्वारा यह प्रस्ताव पारित है
  59. सामा-चकेवा बिहार का एक त्योहार है, यह त्योहार इस रिश्ते को समर्पित है- भाई और बहन
  60. सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ? – 2005
  61. सोवा-रिग्पा क्या है ?- हिमालय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
  62. हरी पत्तियाँ भोजन किस रूप में संग्रहित करती हैं? – स्टार्च
  63. हाइड्रा में मुकुलन की प्रक्रिया संतानों में आनुवांशिक स्थिरता कैसे सुनिश्चित करती है ? – समसूत्री विभाजन से
  64. हेनरी कोर्ट के किस आविष्कार से शुद्ध और अच्छा लोहा बनाना संभव हुआ? – पडलिंग (संडोलन)
  65. हॉकी में गोलकीपर के रूप में प्रदर्शन के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है ?- हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार

विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत 01.10.2023 को दो पाली में परीक्षा कराई गयी थी जो आयोग के द्वारा रद्द (Cancel) कर दी गयी थी तथा पुनः 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024, 28.08.2024 एकल पाली में कराइ गयी थी जिसमे आयोग के द्वारा प्रत्येक दिन कुल 5-5 प्रश्न पत्र का सेट का प्रयोग किया गया था।

Download Pdf 👇

43. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 07.08.2024 .pdf

Scroll to Top