12. बिहार पुलिस (कक्षपाल) भर्ती परीक्षा- 18.09.2016 Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (कक्षपाल) भर्ती परीक्षा- 18.09.2016

  1. ‘भारत का मैग्नाकार्टा’ किसे कहा जाता है? – 1919 का भारत सरकार अधिनियम
  2. 1854-1856 ई० में क्रीमियन युद्ध किनके बीच लड़ा गया था? रूस और तुर्की
  3. अफ्रीका में आस्वान डैम द्वारा बनाई गई झील कौन-सी है? नासेर
  4. अमेरिका के स्वतंत्रता युद्ध के दौरान ब्रिटेन के विरुद्ध लड़ने के लिए थॉमस पेन के किस काम ने अपनिवेशी लोगों को प्रेरित किया था? सामान्य बुद्धि
  5. उच्चतम न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीश हैं? 34
  6. एक गोली टकराती है और एक अनुप्रस्थ घर्षणहीन मेज पर पड़े एक ठोस ब्लॉक में धँस जाती है। इस प्रक्रिया में कौन-सी भौतिक राशि सुरक्षित है? केवल संवेग
  7. एक रुपए के नोट किसके द्वारा जारी किए जाते हैं? भारत सरकार
  8. कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क कहाँ स्थित है? सिक्किम
  9. किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति संविधान संशोधन विधेयक पर अपनी स्वीकृति प्रदान करता है? – अनुच्छेद 368
  10. किसी नदी घाटी के चौड़ा होने का कारण क्या है? पाश्विक अपरदन (भू-क्षरण)
  11. किसी मरु क्षेत्र में मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है? वनरोपण द्वारा
  12. कोलकाता और दिल्ली किसके द्वारा जुड़े हुए हैं? NH 2 (वर्तमान नाम NH19)
  13. गंधार कला किसका मिश्रण था? मूर्ति-कलाओं की भारतीय और यूनानी शैलियों का
  14. गृहस्थियों द्वारा खरीदी गई उपभोक्ता वस्तुओं तथा सेवाओं की औसत कीमत को मापने वाला सूचकांक कौन है? उपभोक्ता कीमत सूचकांक
  15. ‘गोल्डन क्वाड्रिलैटरल’ किससे संबंधित है? – राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना
  16. चंद्रयान-2 मिशन किस वर्ष लॉन्च किया गया था? – 2019
  17. ‘टेरा रोस्सा’ एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ क्या है? लाल भू-भाग (क्षेत्र)
  18. तटीय मैदानों और उत्तर भारत के मैदानों में कौन-सी उत्कृष्ट मृदा है? जलोढ़
  19. दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा कौन-सी है? रैण्ड
  20. देश में ‘छोटे किसान’ वैसे किसानों को कहा जाता है, जिनके पास जोत क्षेत्र है- एक से दो हेक्टेयर
  21. धन विधेयक पारित करने के लिए राज्यसभा को कितना समय दिया जाता है? 14 दिन
  22. परामर्शदायी अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय किसी विधि के प्रश्न या जनता के लिए विशेष महत्व के तथ्य पर परामर्श देता है, जो उसे भेजा जाए- राष्ट्रपति द्वारा
  23. प्रचुर मात्रा में भूमिगत जल वाली और जल का खुला प्रवाह होने देने वाली चट्टानें क्या कहलाती हैं? जलभर (जलभृत्)
  24. फासिज्म किस प्रकार की दलीय व्यवस्था में विश्वास करता है? एक दलीय पद्धति
  25. बिंदुसार के शासन के दौरान अशांति कहाँ थी? तक्षशिला में
  26. भारत का कुल कितना भौगोलिक क्षेत्र वन भूमि है? 23%
  27. भारत का जीवमंडल रिजर्व नंदा देवी किस राज्य में स्थित है? उत्तराखंड
  28. भारत का सबसे सूखा भाग कौन-सा है? पश्चिमी राजस्थान
  29. भारत की पहली महिला डीजीपी कौन थीं? – कंचन चौधरी भट्टाचार्य
  30. भारत ने दाशमिक मुद्रा प्रणाली किस वर्ष शुरू की थी? 1957 ई. में
  31. भारत में चौदह प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया था? 1969 ई०
  32. भारत में तेल की पहली परिष्करणशाला कहाँ स्थापित की गई थी? डिगबोई में
  33. भारत में पुर्तगालियों का पहला गवर्नर कौन था? डी अलमीडा
  34. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन किसके द्वारा किया जाता है? उत्पाद और आय विधियों द्वारा
  35. भारत में सबसे पहली जनगणना किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुई थी? – लॉर्ड रिपन
  36. ‘मुम्बई हाई’ किससे संबंधित है? पेट्रोलियम
  37. मुहम्मद गवान किसके राज्य में एक प्रसिद्ध वजीर और वकील था? बाहमनी शासक
  38. राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कौन-कौन होते हैं? संसद के दोनों सदनों और विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
  39. राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि कितनी होती है? – 3 वर्ष (संविधान संशोधन के बाद)
  40. ‘लास्ट सपर’ एक प्रसिद्ध रिनेसन्स चित्रकारी किसकी एक श्रेष्ठ कृति थी? लिओनार्डो द विन्सी
  41. वराहमिहिर कौन थे? एक प्राचीन खगोलविद (एस्ट्रोनॉमर)
  42. विभ्रंश घाटी कहाँ बनती है? दो भ्रंशों के बीच
  43. ‘शताब्दी एक्सप्रेस’ गाड़ी का नाम किसकी शतवार्षिकी को संबोधित करता है? पं. जवाहरलाल नेहरू
  44. शब्द ‘इन्सोलेशन’ (आपतन) का अर्थ क्या है? आने वाली सौर विकिरण
  45. स्वतंत्र भारत का पहला कानून मंत्री कौन था? – डॉ. भीमराव अंबेडकर

Download Pdf 👇

12. CSBC बिहार पुलिस (कक्षपाल) भर्ती परीक्षा – 18.09.2016 .pdf

Scroll to Top