Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 15.10.2017 (द्वितीय पाली)
- 8470 मीटर की ऊँचाई पर विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा पर्वत कौन-सा है? – मकालू
- ACTH हॉर्मोन किस ग्रंथि से स्रावित होता है? – पीयूष ग्रंथि से
- अत्यधिक प्रदूषणकारी उद्योग किस कोटि में आते हैं? – लाल कोटि
- अफ्रीका के पूर्वी तट पर तंजानिया के पास समुद्र में कौन-सा द्वीप स्थित है? – जंजीबार
- अमृतसर का प्रसिद्ध स्वर्ण मन्दिर किसने बनवाया? – गुरु अर्जुन देव
- ऋग्वैदिक काल में ग्राम प्रमुख को क्या कहा जाता था? – ग्रामिणी
- ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन थे? – भानु अथैया
- ऑस्ट्रेलिया में प्रभंजन (हरीकेन) का एक अन्य नाम क्या है? – विली विली
- ‘करगम’ कहाँ का लोक नृत्य है? – तमिलनाडु
- कलिंग युद्ध के बाद किसने महाराज अशोक के रूपान्तरण को दर्ज किया? – रॉक एडिक्ट-XIII
- कागज का आविष्कार, सर्वप्रथम कहाँ हुआ? – चीन में
- किस ईंधन को द्वितीयक ईंधन कहा जाता है? – कोयला गैस
- किस तत्व का लवण पटाखों में रंग उत्पन्न करता है? – स्ट्रॉन्शियम एवं बेरियम
- किस युद्ध ने भारत में फ्रेंच शक्ति को समाप्त कर दिया? – वाण्डिवाश की लड़ाई
- किसकी मात्रा बढ़ जाने पर हृदय रोग होने का खतरा रहता है? – कॉलेस्ट्रॉल
- किसी जीव में हुए आकस्मिक वंशागत परिवर्तन को क्या कहा जाता है? – उत्परिवर्तन
- कौन-सा वृक्ष पार्किन्सन रोग का उपचार करने की औषधि का एक स्रोत है? – कठ लता (Erythrina velutina)
- गंगा की कौन-सी सहायक नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है? – सोन
- गुरुत्वीय त्वरण ‘g’ का मान क्या होता है? – 9.8 मीटर/सेकण्ड²
- चुम्बकीय पदार्थ, जो चुम्बकीय क्षेत्र के दृढ़तर हिस्सों से दुर्बल हिस्सों में गतिमान होता है, वह क्या कहलाता है? – प्रतिचुम्बकीय
- जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का कितना अंश राज्य की माँग के रूप में निर्धारित किया गया था? – एक तिहाई
- जहाँगीर का मकबरा कहाँ पर है? – लाहौर
- टाइफायड से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है? – आँत
- दक्षिण सूडान की राजधानी कहाँ है? – जूबा
- दाढ़ी बनाने के लिए किस दर्पण का उपयोग होता है? – अवतल दर्पण
- द्रविड़ शैली के मंदिरों के लिए कौन-सा राज्य प्रसिद्ध है? – तमिलनाडु
- नीति आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) कौन होते हैं? – प्रधानमंत्री
- पंडित जवाहरलाल नेहरू के किस पुस्तक पर दूरदर्शन सीरियल बन चुका है? – भारत एक खोज
- पराबैंगनी किरणों को किस परत द्वारा अवशोषित किया जाता है? – ओजोन परत
- पहला मुस्लिम आक्रमणकारी सन् 712 में भारत आया था। उसका क्या नाम था? – मुहम्मद बिन कासिम
- पाचन के रसों में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- पीड़कनाशी के रूप में DDT के प्रयोग की हानि क्या है? – यह प्रकृति में सरलता से निम्नीकरण नहीं होता
- पीतल किसकी मिश्रधातु है? – तांबा + जस्ता (Cu+Zn)
- पेय जल में ‘एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका’ का होना क्या संकेत देता है? – बैक्टीरियाई प्रादुर्भाव का
- ‘फेल्सपार’ अयस्क किस धातु का है? – एल्यूमिनियम
- फ्यूज का तार किससे बना होता है? – सीसा और टीन का
- बल्ब फूटने पर तेज आवाज क्यों होती है? – क्योंकि इसके अंदर शून्य (निर्वात्) होता है
- बादल के गर्जन से पहले बिजली की चमक दिखाई पड़ती है, इसका कारण क्या है? – प्रकाश का वेग अधिक होता है
- ‘ब्राउन रिंग परीक्षण’ का प्रयोग किसके लिए होता है? – नाइट्रेट्स के विश्लेषण के लिए
- भारत का नेशनल एटलस एंड थीमेटिक मैपिंग ऑर्गेनाइजेशन किस स्थान पर अवस्थित है? – कोलकाता
- भारत की मुख्य भाषा को किस अनुसूची में शामिल किया गया है? – आठवीं अनुसूची
- भारत के किस राज्य की वृहत् तटीय रेखा है? – गुजरात
- भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर वर्षा किस मानसून में होती है? – दक्षिण-पश्चिम
- भारत में अंतिम मुगल सम्राट कौन था? – बहादुरशाह-II
- भारत में आधारित लोकतंत्र कौन सुनिश्चित करता है? – पंचायती राज
- भारत में कौन-सा परमाणु शक्ति स्टेशन पूरी तरह देशज रूप से बनाया गया है? – कलपक्कम
- भारत में सर्वप्रथम 16 अप्रैल, 1853 को प्रथम रेलगाड़ी चलाई गई। उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? – लॉर्ड डलहौजी
- माँ का दूध शिशु के लिए लाभदायक क्यों होता है? – इसमें एंटीबॉडी होते हैं
- मानस वन्य जीव उद्यान कहाँ है? – असम में
- ‘माय अनफॉरगेटेबल मेमोरीज’ किसकी आत्म-कथा है? – ममता बनर्जी
- रबर को कड़ा करने के लिए उसके साथ किस पदार्थ को मिलाया जाता है? – सल्फर
- राज्य नीति के निदेशक सिद्धान्तों में से कौन-सा गाँधीवादी दर्शन पर आधारित था? – ग्राम पंचायतों का आयोजन
- राज्यसभा में चुनाव के लिए अपेक्षित न्यूनतम आयु क्या है? – 30 वर्ष
- लोकतंत्रीय विकेन्द्रीकरण का आशय क्या होता है? – स्थानीय सरकार
- लोदी राजवंश का अंतिम शासक कौन था? – इब्राहिम लोदी
- व्यर्थ भूमि के अंतर्गत अधिकतम क्षेत्र वाला राज्य कौन है? – जम्मू और कश्मीर
- शुष्क सेल में जो ऊर्जा संगृहीत होती है वह कैसी होती है? – रासायनिक ऊर्जा
- श्रम विभाजन की धारणा का समर्थन किसने किया था? – एडम स्मिथ
- संचरणीय रोग के संचरण के संबंध में विज्ञान की जिस शाखा द्वारा अध्ययन किया जाता है, उसका क्या नाम है? – महामारी विज्ञान (Epidemiology)
- संविधान का कौन-सा भाग नागरिकता के प्रावधानों से संबंधित है? – भाग-2
- साबुनीकरण एक प्रक्रिया है, इसके द्वारा क्या होता है? – साबुन बनाया जाता है
- हड़प्पा का व्यापार केन्द्र कहाँ था? – लोथल
- हर्षवर्द्धन की आरंभिक राजधानी कहाँ थी? – थानेश्वर
- हीरा को जलाने से कौन-सी गैस निकलती है? – कार्बन डाई-ऑक्साइड
- हॉर्मोन, इंसुलिन का उत्पादन किस ग्रंथि में होता है? – पैंक्रियाज ग्रंथि की बीटा कोशिकाओं में
Download Pdf 👇
16. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 15.10.2017 (द्वितीय पाली) .pdf
Pages: 1 2