Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 22.10.2017
- “बहुद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाएँ आधुनिक भारत के मंदिर हैं” यह किसने कहा? – जवाहरलाल नेहरू
- “राजनीति से धर्म कभी अलग नहीं हो सकते” यह किसने कहा था? – महात्मा गाँधी
- ‘बीजगणित’ शब्द का जन्मदाता कौन है? – आर्यभट्ट
- ‘Agrostology’ किस अध्ययन से संबंधित है? – घास
- GST कानून लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है? – असम
- ‘kWh’ किसकी इकाई है? – ऊर्जा
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ‘डंपिंग’ का क्या अर्थ है? – उत्पादन की लागत से कम कीमत पर माल निर्यात करना
- अमरबेल किसका उदाहरण है? – परजीवी
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश से मिलती हैं? – नेपाल
- उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 क्यों बनाया गया? – ग्राहकों की शिकायतों का त्वरित एवं सस्ता निवारण
- किस संविधान संशोधन द्वारा ‘मतदान की उम्र’ 21 से 18 वर्ष की गई थी? – 61वां संशोधन, 1988
- ‘किसान कॉल सेंटर’ कब बनाया गया? – जनवरी 2004
- केंचुए में श्वसन अंग कौन-सा होता है? – गीली त्वचा
- गंगा नदी सफाई कार्यक्रम में भारत को कौन-सा देश सहयोग दे रहा है? – जर्मनी
- चन्द्रमा की सतह पर वस्तु का वजन कितना होता है? – पृथ्वी के वजन का 1/6 भाग
- ‘चलती हुई कार’ किस ऊर्जा का उदाहरण है? – गतिज ऊर्जा
- जब बस अचानक चलती है, तो यात्री पीछे की ओर क्यों झुकते हैं? – न्यूटन का प्रथम गति नियम
- तीन ओर से सागर से घिरे भू-भाग को क्या कहते हैं? – प्रायद्वीप
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की आर्द्र पवनें किस दिशा में बहती हैं? – समुद्र से स्थल की ओर
- ‘दास कैपिटल’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? – कार्ल मार्क्स
- देश में सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का संगठन कौन-सा है? – रेलवे
- नर्मदा और तापी नदियाँ किस महासागर में गिरती हैं? – अरब सागर
- पंजाब में भूमि अपरदन का मुख्य कारण क्या है? – अधिक सिंचाई
- परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में कौन-सा खनिज प्रयुक्त होता है? – यूरेनियम
- परमाणु के केन्द्रक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन वृत्ताकार पथ में घूमते हैं, यह किसने बताया? – बोहर
- पानी को रोगाणुमुक्त करने के लिए कौन-सा रसायन प्रयुक्त होता है? – क्लोरीन
- पोलियो और चेचक किसके कारण होते हैं? – विषाणु
- पौधे प्रकाश-संश्लेषण में कौन-सी गैस छोड़ते हैं? – ऑक्सीजन
- पौधों में जल परिवहन में सहायक ऊतक कौन-सा है? – जाइलम
- ब्रिटिश शासन में भारतीय हस्तशिल्पों के क्षय का मुख्य कारण क्या था? – मशीन निर्मित सस्ता सामान एवं भेदभावपूर्ण टैरिफ नीति
- भारत का कौन-सा द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है? – लक्षद्वीप
- भारत का पहला रेलवे टर्मिनल कौन-सा था? – बोरीबंदर (महाराष्ट्र)
- भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है? – अरावली
- भारत में पंचायती राज प्रणाली कब लागू हुई? – 1959
- भारत में ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ कब लागू हुआ? – 2009 ई०
- भारत में सबसे अधिक रबर उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है? – केरल
- भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन का मुख्य साधन क्या है? – रोडवेज
- भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं? – 22 भाषाएँ
- भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने वाला भारत सरकार का संगठन कौन-सा है? – केन्द्रीय सतर्कता आयोग
- मानव खोपड़ी में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं? – 29
- यदि किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या 32 और परमाणु संख्या 16 है, तो न्यूट्रॉन की संख्या कितनी होगी? – 16
- यीस्ट द्वारा शर्करा का एल्कोहल में परिवर्तन क्या कहलाता है? – किण्वन
- लोकतंत्र का सबसे बुनियादी परिणाम क्या है? – नागरिकों के प्रति जवाबदेही
- वनों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र को क्या कहते हैं? – थिमैटिक
- वसीय पदार्थ अधिक खाने से क्या होता है? – मोटापा
- वह गुण जिससे पदार्थ वायुमंडल की नमी सोखता है, क्या कहलाता है? – प्रस्वेदन
- विद्युत प्रतिरोध मापने की इकाई क्या है? – ओम
- वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है? – अपनी अर्थव्यवस्था और विश्व अर्थव्यवस्था में सामंजस्य स्थापित करना
- शहरीकरण के स्वरूप पर गहरा प्रभाव डालने वाला मुख्य कारक कौन-सा है? – औद्योगिकीकरण
- शिवालिक की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं? – हिमाचल प्रदेश
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य देश कौन-कौन से हैं? – सं.रा. अमेरिका, रूस, यू.के., फ्रांस, चीन
- ‘सतत् पोषणीय विकास’ का क्या अर्थ है? – ऐसा विकास जिससे पर्यावरण को हानि न हो
- सिरके, नींबू और दही में कौन-सा पदार्थ पाया जाता है? – अम्ल
- हिन्दी साहित्य के सबसे प्रसिद्ध उपन्यासकार कौन माने जाते हैं? – मुंशी प्रेमचंद
- हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है? – शिवालिक
Download Pdf 👇
17. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 22.10.2017 .pdf
Pages: 1 2