Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा- 12.01.2020 (द्वितीय पाली)
- 1857 की क्रांति के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? चार्ल्स कैनिंग
- C₄ पादपों में प्रकाश-संश्लेषण के दौरान बनने वाला प्रथम स्थायी उत्पाद क्या है? ऑक्सालोएसिटिक एसिड
- अज्ञेय की ‘अरे यायावर रहेगा याद’ कृति किस विधा से संबंधित है? यात्रावृत्त
- अमोनियम आयन क्या है? एक संयुग्मी अम्ल
- उपसौर की स्थिति कब बनती है? 3 जनवरी को
- ऊपरी वायुमंडल की ओजोन परत मुख्यतः किसके द्वारा नष्ट हो रही है? क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
- एक सौर जलहीटर से कब गर्म जल प्राप्त नहीं हो सकता? बादल छाए हुए दिन पर
- ‘कल्चरल रेवोलूशन’ के समय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का प्रमुख कौन था? माओ ज़ेडोंग
- काँच बनने में उपयोग आने वाला मुख्य घटक क्या है? सिलिका
- किस अर्थशास्त्री के अनुसार, अर्थशास्त्र मनुष्य के भौतिक कल्याण का अध्ययन है? एडम स्मिथ
- किस गैस को मार्श गैस के नाम से जाना जाता है? CH₄ (मीथेन)
- किस देश के साथ भारत की सबसे लंबी स्थल-सीमा है? बांग्लादेश
- किस द्वीप पर चार्ल्स डार्विन ने फिंचिज़ पर जैव विकास के संदर्भ में अध्ययन किया था? गालापेगोस द्वीप
- किस भारतीय योजना का उद्देश्य अधिक तीव्र, अधिक समावेशी और सतत् वृद्धि है? 11वीं पंचवर्षीय योजना
- किस समिति ने भारत के संविधान में मूल कर्तव्यों को सम्मिलित करने की सिफारिश की? स्वर्ण सिंह समिति
- कैलेमाइन एक खनिज है, जिसमें क्या होता है? ZnCO₃
- ‘कॉटन जिन’ का आविष्कार किसने किया? इली विटने
- कौन-सा पादप मलेरिया रोधी दवा का एक स्रोत है? सिनकोना
- जापान में रक्तहीन क्रांति या मेइजी पुनः स्थापना किस वर्ष में हुई? 1868 ई०
- जीन प्रवर्धन की तकनीक, जिसे पी.सी.आर. कहते हैं, को किसने विकसित किया था? मुलिस ने
- ‘झाँसी की रानी’ शीर्षक कविता की रचना किसने की थी? सुभद्रा कुमारी चौहान
- दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी कौन है? अमेजन
- दलित साहित्य में ‘जूठन’ आत्मकथा के लेखक कौन हैं? ओमप्रकाश वाल्मीकि
- दुग्ध शर्करा किसे कहा जाता है? लैक्टोज
- न्यायमूर्ति पूँछी आयोग किससे संबंधित है? केन्द्र-राज्य संबंध
- ‘पीपुल्स वॉर ग्रुप’ किससे संबंधित है? नक्सलवाद से
- पुष्प के किस भाग से केसर उत्पन्न होती है? वर्तिकाग्र, वर्तिका
- प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति कैसी होती है? 1 से कम
- प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था? फर्डिनेंड की साराजेवो में हत्या
- प्रभुता के बहुलवादी सिद्धांत के प्रवर्तक कौन थे? लास्की एवं वार्कर
- प्रसिद्ध ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ कब पारित हुआ था? 8 अगस्त, 1942
- ‘प्रेयरीज’ घास का मैदान उत्तरी अमेरिका में है; ‘पम्पास’ कहाँ है? दक्षिणी अमेरिका में
- बिहार के पिछड़ेपन का सबसे मुख्य कारण क्या है? साक्षरता की निम्न दर
- बिहार विधानसभा के सत्र की बैठक हेतु गणपूर्ति क्या है? कुल सदस्य संख्या का दसवाँ भाग अथवा दस सदस्य, इनमें से जो भी अधिक हो
- ‘बुशमैन’ जनजाति कहाँ पाई जाती है? कालाहारी मरुस्थल में
- बोमन संपुट किस तंत्र का भाग है? उत्सर्जन तंत्र
- भारत का कौन-सा राज्य कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है? बिहार
- भारत के भुगतान संतुलन के चालू खाते में रुपये की पूर्ण परिवर्तनशीलता कब हुई? 19 अगस्त, 1994
- भारत ने धारणीय विकास के कितने लक्ष्य निर्धारित किए हैं? 17
- भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची राज्यसभा में राज्यों और संघ राज्य क्षेत्र के स्थान आवंटन से संबंधित है? चौथी अनुसूची
- भारतीय संविधान में प्रस्तावना का विचार किस संविधान से लिया गया है? यू.एस.ए. के संविधान से
- मधुमक्खी पालन का वैज्ञानिक नाम क्या है? एपीकल्चर
- महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट किस नाम से जाना जाता है? सह्याद्रि
- मानव के लिए श्रव्य आवृत्ति की परास कितनी है? 20 से 20,000 हर्ट्ज
- यदि पैमाने के प्रतिफल स्थिर हैं, तो परिवर्तनशील साधन क्या होता है? स्थिर रहता है
- राष्ट्र संघ कब अस्तित्व में आया? 10 जनवरी, 1920
- लकड़ी का जलना किस प्रकार का परिवर्तन है? रासायनिक परिवर्तन
- वंशागति का क्रोमोसोमवाद का सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था? सटन एवं बोवेरी
- ‘वर्मी कम्पोस्टिंग’ में संलग्न मुख्य जीव का नाम क्या है? केंचुआ
- वास्तविक वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब कौन बना सकता है? अवतल दर्पण
- विश्व प्रसिद्ध ‘लानोस’ घासस्थल किस महाद्वीप में स्थित है? दक्षिणी अमेरिका
- ‘वैधनाथ मिश्र’ किस कवि का मूल नाम है? नागार्जुन
- शक्ति गुणांक का मान क्या होता है? 0 व 1 के बीच
- शिकागो में 1893 ई० के विश्व धर्म संसद में किसने भाग लिया था? स्वामी विवेकानंद
- हरित क्रांति के जनक कौन हैं? नॉरमन बोरलॉग
Download Pdf 👇
21. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 12.01.2020 (द्वितीय पाली) .pdf
Pages: 1 2