Table of Contents
बिहार पुलिस (महिला कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा –04.10.2020
- ‘पंचतंत्र’ की रचना किसने की थी? – विष्णु शर्मा
- 1956 ई० में आंध्र प्रदेश के गठन के समय कौन-सी भाषा जोड़ी गई थी? तेलुगु
- -COOH में कार्यात्मक ग्रुप क्या है? कार्बोक्सिलिक एसिड
- अधिकतम कार्य उस समय होगा जब पिंड को क्या किया जाएगा? ऊर्ध्वाधर रूप से ऊपर उठाया जाए
- अफ्रीकी परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र संधि और क्या कहलाती है? पेलिन्डाबा संधि
- अर्थशास्त्र में ‘उत्पादन’ का मतलब क्या है? उपयोगिता बनाना
- आठ ग्रहों में बुध, सूर्य से कौन-से स्थान पर है? पहला
- उत्पादन का सक्रिय साधन क्या है? श्रम
- ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम जिस संरक्षण नियम के ऊपर आधारित है, वह क्या है? ऊर्जा का नियम
- एक पारद मिश्रण का अनिवार्य घटक क्या है? पारा
- एक वाष्प इंजन ऊष्मीय ऊर्जा को किसमें परिवर्तित करता है? यांत्रिक ऊर्जा
- एल्केन का रासायनिक सूत्र क्या है? CnH2n+2
- कपास के रेशों का उपयोग कर कपड़े बनाने की आर्थिक गतिविधि किस क्षेत्रक के अंतर्गत आती है? द्वितीयक क्षेत्रक
- कर्क रेखा तथा मकर रेखा के बीच का क्षेत्र क्या कहलाता है? उष्ण कटिबंध
- कालाशोक कौन-से वंश के शासक थे? शिशुनाग वंश
- किस अधिनियम ने नस्ल, धर्म तथा राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को निषेध कर दिया था? नागरिक अधिकार अधिनियम
- किस काल/युग में पत्थर के औजार सबसे पहले पाये गए थे? पुरापाषाण काल
- ‘कोणार्क’ नाटक के कवि कौन थे? जगदीशचन्द्र माथुर
- कौन-सा एक लुप्तप्राय औषधि पादप है? इसबगोल
- कौन-सी कला ग्रीक-बौद्ध कला के नाम से भी जानी जाती है? गंधार कला
- क्षोभमंडल की ऊँचाई कितनी होती है? 8 से 12 किमी०
- गन्ना का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है? ब्राजील
- गुप्त वंश का संस्थापक कौन था? श्रीगुप्त
- गुब्बारे में किस गैस का प्रयोग किया जाता है? हीलियम
- गोवा में पहला शासन किसका था? पुर्तगालियों का
- गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी? कुशीनगर
- ग्लूकोज का सूत्र क्या है? C6H12O6
- ग्लोबल वार्मिंग किस गैस से होता है? CO₂
- चाय का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन है? चीन
- जब सोडियम, फ्लोरीन के साथ अभिक्रिया करता है, तो क्या होगा? निर्मित होने वाला यौगिक पिघली हुई अवस्था में विद्युत् का एक सुचालक होता है
- ‘जय जवान जय किसान’ का नारा किसने दिया? लाल बहादुर शास्त्री
- जिसमें वस्तु का केवल एक विक्रेता होता है, उसे बाजार की कौन-सी स्थिति कहते हैं? एकाधिकार
- ‘जीन’ की खोज किसने की? जोहान्सन
- डब्ल्यू. एच. ओ. का पूरा नाम क्या है? विश्व स्वास्थ्य संगठन
- डेयरी फार्म में किसका उत्पादन होता है? दूध
- धनानंद किस काव्य धारा के कवि हैं? रीतिमुक्त
- न्यूट्रॉन की खोज किसने की? जेम्स चैडविक, 1932 ई०
- पावापुरी बिहार के किस जिले में है? नालन्दा
- पुर्तगालियों द्वारा कालीकट से ले जाए जाने वाले सूती कपड़े यूरोप में आमतौर पर क्या कहलाते थे? कैलिको
- पेट्रोल किससे मापा जाता है? लीटर
- पेन तथा स्याही की माँग को क्या कहा जाता है? संयुक्त मांग
- पोखरण क्या है? राजस्थान का एक नगर
- प्रतिरोध का व्युत्क्रम चालकता है। यदि प्रतिरोध की ईकाई ओम है, तो चालकता की ईकाई क्या होगी? ओम⁻¹
- बच्चे को जन्म लेने के बाद कौन-सा टीका लगाया जाता है? हेपेटाइटिस बी
- बिहार में 1857 की क्रांति इनमे से कहाँ से शुरू हुई थी? (i) पटना (ii) आरा (iii) देवघर जिले के रोहणी नामक स्थान से (iv) दरभंगा- देवघर जिले के रोहिणी नामक स्थान से (1857 की क्रांति बिहार में 25 जुलाई 1857 को दानापुर से जबकि झारखंड में यह क्रांति 12 जून 1857 को देवघर जिले के रोहिणी गाँव से शुरू हुई)
- बीपीएल श्रेणी से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों के लिए भौतिक सहायता तथा असिस्टेड लिविंग डिवाइस उपलब्ध कराने की एक योजना कौन-सी है? राष्ट्रीय वयोश्री योजना
- भारत का कौन-सा पड़ोसी देश बर्मा के नाम से भी जाना जाता है? म्यांमार
- भारत में वित्तीय वर्ष कब शुरू होता है? 1 अप्रैल से 31 मार्च तक
- भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है? मुंबई में
- भारतीय संविधान पूर्णतः किस तिथि से लागू हुआ था? 26 जनवरी, 1950
- भारतीय संसद में कितने सदन हैं? दो
- मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति
- मानव की पसलियाँ किसके साथ जुड़ी होती हैं? स्टर्नम
- मानव के हृदय में कितने वाल्व पाए जाते हैं? चार वाल्व
- मुद्रा के आंतरिक मूल्य का अर्थ क्या है? मुद्रा की क्रय शक्ति
- रतौंधी किस विटामिन की कमी से होता है? विटामिन-A
- राष्ट्रीय आय क्या है? एक वर्ष में किसी देश में उत्पादित सभी वस्तुओं तथा सेवाओं का धन मूल्य
- रासायनिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्त्तित करने वाली युक्ति क्या कहलाती है? विद्युत् सेल
- लोहे पर जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है? रासायनिक परिवर्तन
- वर्षा की बूँदें गोलाकार किस कारण से होती हैं? पृष्ठ तनाव
- विद्युत् चुम्बक किससे बनाया जाता है? नरम लोहे से
- विद्युत् धारा का मात्रक क्या होता है? ऐम्पियर
- विद्युत् धारा मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? अमीटर
- विद्युत् बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है? टंगस्टन
- वेबसाइट का पहला पृष्ठ क्या कहलाता है? होमपेज
- वोट देने वाले मतदाताओं के लिए किस स्याही का प्रयोग किया जाता है? सिल्वर नाइट्रेट केमिकल युक्त स्याही
- शंकराचार्य के द्वारा चार मठों का निर्माण किस धर्म के लिए किया गया था? सनातन धर्म
- शक्ति का S.I. मात्रक क्या होता है? वाट
- शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद का मूल्यांकन कैसे किया जाता है? NNP = GNP – मूल्यहास
- सलाइवा किसके पाचन में सहायक होता है? मीठा, ग्लूकोज या शर्करा
- सिराजुद्दौला और ब्रिटिश के बीच प्लासी का युद्ध कब हुआ था? 23 जून, 1757
- सूचकांक के निर्माण में प्रयुक्त सर्वोत्तम औसत क्या है? समांतर माध्य
- स्थिर ताप पर गैस के निश्चित द्रव्यमान का आयतन कम करने पर दाब क्या होगा? बढ़ेगा
- स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे? सरदार वल्लभभाई पटेल
- हरितगृह गैसों का पृथ्वी के वायुमंडल के औसत ताप पर क्या प्रभाव पड़ता है? बढ़ता है
Download Pdf 👇
27. CSBC बिहार पुलिस (महिला कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 04.10.2020 .pdf
Pages: 1 2