32. बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 14.03.2021 (प्रथम पाली) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 14.03.2021 (प्रथम पाली)

  1. ‘डांडी मार्च’ किस वर्ष हुआ था? – 1930
  2. XeOF₄ कौन-सी ज्यामिति दर्शाता है? – वर्ग पिरामिडीय
  3. अरुण कमल की कविता से संबंधित पहली पुस्तक कौन-सी है? – ‘अपनी केवल धार’
  4. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले किस आधार पर हटाया जा सकता है? – संसद के दोनों सदनों की सिफारिशों पर राष्ट्रपति द्वारा
  5. उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में कौन-कौन होते हैं? – दोनों सदनों के निर्वाचित व मनोनीत सदस्य
  6. एकाधिकार में पूर्ति चक्र क्या होता है? – अस्तित्व में नहीं होता
  7. ऐसा बाजार जिसमें लेन-देन भविष्य में किसी खास समय पर सम्पन्न होगा, को क्या कहा जाता है? – वायदा बाजार
  8. कार्क कोशिकाओं की भित्ति पर जमा हुआ पदार्थ क्या होता है? – सुबेरिन
  9. किस रचना ने चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ को अलग पहचान दी? – ‘उसने कहा था’
  10. किस समिति ने पंचायती राज चुनावों में राजनीतिक दलों की सहभागिता की अनुशंसा की? – अशोक मेहता समिति
  11. किसने राज्य को ‘पृथ्वी पर ईश्वर का अवतार’ कहा है? – हीगल
  12. केन्द्रक के अभिरंजन में किस अभिरंजक का उपयोग किया जाता है? – हिमेटोजायलिन
  13. कोयला खानों में से कौन-सी मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है? – सिंगरौली
  14. कौन राज्य की उत्पत्ति के बल सिद्धान्त का समर्थक है? – ओपेनहाइमर
  15. कौन स्वतंत्रता को अधिकारों के उत्पाद के रूप में देखता है? – लास्की
  16. कौन-सा धातु हाइड्रॉक्साइड सबसे कम क्षारीय है? – Mg(OH)
  17. कौन-सा वेद धार्मिक अनुष्ठानों की पद्धतियों का उल्लेख करता है? – यजुर्वेद
  18. कौन-सी धातु अम्लों के साथ अभिक्रिया करने पर H₂ नहीं देती है? – Cu
  19. कौन-सी धातु वजन में सबसे हल्की है? – लीथियम
  20. गुणसूत्र जिनमें गुणसूत्र बिन्दु अनुपस्थित होता है, क्या कहलाते हैं? – एसेन्ट्रिक
  21. चालू खाते के लेन-देन हेतु भारतीय रूपया को कब से पूर्ण परिवर्तनीय किया गया है? – 1994 ई०
  22. ‘चुका भी नहीं हूँ मैं’ रचना के लिए शमशेर बहादुर सिंह को कौन-सा पुरस्कार मिला? – साहित्य अकादमी
  23. ‘जिन्दगीनामा’ उपन्यास किसके द्वारा रचित है? – कृष्णा सोबती
  24. ‘जैव विविधता’ शब्द किसने दिया? – वाल्टर रोजन
  25. टमाटर का लाल रंग क्यों होता है? – लाइकोपीन
  26. ‘दोहरा अभिशाप’ किसकी दलित आत्मकथा है? – कौशल्या वैसंत्री
  27. ‘नागफनी’ किस तरह का वनस्पति है? – पर्णाभ स्तम्भ
  28. नेत्र का कौन-सा भाग उसके अन्दर प्रवेश करने वाले प्रकाश को नियंत्रित करता है? – पारितारिका
  29. ‘पारसेक’ किसका मात्रक है? – दूरी (लम्बाई)
  30. पूर्वी मध्य रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – हाजीपुर
  31. ‘पेरेस्त्रोयका’ का क्या आशय था? – पुनर्निर्माण
  32. प्रकाश का सबसे अच्छा परावर्तक क्या है? – रजत
  33. प्रशीतक में जल को ठंडा रखने के लिए उपयोग में ली जाने वाली गैस कौन-सी है? – गैसीय अमोनिया
  34. बम्बई में नाविक विद्रोह की शुरूआत कब हुई? – 18 फरवरी, 1946
  35. बिहार राज्य विधानमण्डल में प्राक्कलन समिति के सदस्यों का कार्यकाल क्या है? – 2 वर्ष
  36. बिहार सरकार की युक्ति योजना का उद्देश्य क्या है? – सुरक्षित गर्भपात की सेवा प्रदान करना
  37. बैंकों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया था? – 1969
  38. ‘भारत दुर्दशा’ और ‘अंधेर नगरी’ दोनों नाटक किनके हैं? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  39. भारत में किस राज्य में संरक्षित वन श्रेणी के अन्तर्गत वास्तविक क्षेत्र सर्वाधिक है? – मध्य प्रदेश
  40. भारत में गन्ना का द्वितीय सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन है? – महाराष्ट्र
  41. भारत में मक्का का द्वितीय सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है? – कर्नाटक
  42. भारत में रोमन व्यापारियों की बस्ती के अवशेष किस स्थान से मिले हैं? – अरिक मेडु
  43. भारतीय संविधान को ‘केन्द्रीकृत प्रवृत्तियों वाला संघ’ के रूप में किसने परिभाषित किया? – आइवर जेनिंग्स
  44. भारतीय संविधान में कौन-सा मूल अधिकार मानव के दुर्व्यापार को निषिद्ध करता है? – शोषण के विरुद्ध अधिकार
  45. मनुष्य के कंकाल तंत्र में कितनी अस्थियाँ होती हैं? – 206
  46. ‘मीराबाई’ किस काल की कवयित्री थी? – भक्तिकाल
  47. ‘मीराबाई’ की भक्ति भाव कैसी थी? – माधुर्य-भाव
  48. मुईनुद्दीन चिश्ती का मुख्य शिष्य कौन थे? – शेख हमीदुद्दीन नागौरी
  49. मुद्रा का प्राथमिक कार्य क्या है? – मूल्य का माप
  50. मोहन राकेश को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस कृति पर दिया गया था? – ‘अंडे के छिलके’
  51. यूरोप में सामन्तवाद के पतन का प्रमुख कारण क्या था? – व्यापार का विस्तार एवं शहरी केन्द्रों का विकास
  52. राजनीतिक परिघटना के अध्ययन की दार्शनिक विधि क्या है? – प्रकृति से निगमनात्मक
  53. राजपूत काल में कौन-सी नवीन जाति प्रमुखता में आयी? – कायस्थ
  54. राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई की दृष्टि से भारत में किस राज्य में सर्वाधिक है? – उत्तर प्रदेश
  55. शरीर में पानी की कमी से होने वाली स्थिति को क्या कहा जाता है? – निर्जलीकरण
  56. संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का प्रारूप किस सम्मेलन में तैयार किया गया? – सेन फ्रांस्सिको सम्मेलन
  57. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन किसकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ? – सच्चिदानन्द सिन्हा
  58. सरल रेखीय पूर्ति वक्र का क्षैतिज अक्ष पर अंतःचाप धनात्मक हो, तो पूर्ति की लोच का मान क्या होगा? – एक से कम
  59. हड़प्पा के निवासी किसके साथ व्यापारिक सम्बन्ध रखते थे? – मेसोपोटामिया
  60. ‘हीरा और ग्रेफाइट’ किसका अपररूप है? – कार्बन का

Download Pdf 👇

32. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 14.03.2021 (प्रथम पाली) .pdf

Scroll to Top