34. बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 21.03.2021 (प्रथम पाली) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 21.03.2021 (प्रथम पाली)

  1. “सखि, वे मुझसे कहकर जाते, कह तो क्या मुझको वे अपनी पथ बाधा ही पाते” ये मैथिलीशरण गुप्त की किस रचना में है? – यशोधरा
  2. 1861 के भारतीय परिषद् अधिनियम के समय वायसराय कौन थे? – लॉर्ड कैनिंग
  3. अर्थशास्त्र में उत्पादन का इष्टतम स्तर कहाँ है? – जहाँ LAC न्यूनतम है तथा LAC = LMC
  4. ‘आधुनिक साहित्य की प्रवृत्तियाँ’ नामक आलोचनात्मक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – नामवर सिंह
  5. ‘उत्तरी स्वप्न परी हरी क्रांति’ किस विद्या की रचना है? – रिपोर्ताज
  6. ऊलांग चाय कौन से देश में उत्पादित की जाती है? – ताइवान
  7. एड्स रोगी में न्यून प्रतिरक्षा किसकी संख्या में गिरावट के कारण होती है? – टी-लसीकाणुओं
  8. कबीरदास के पदों की संग्रह को क्या कहते हैं? – बीजक
  9. ‘कविता की परख’ निबन्ध के लेखक कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल
  10. कायान्तरित चट्टानों में पत्रित की क्रिया से क्या अभिप्राय है? – कणों या खनिजों का सतहों या रेखाओं के रूप में व्यवस्थित हो जाना
  11. किरचॉफ का प्रथम नियम किस संरक्षण नियम से संबंधित है? – आवेश संरक्षण के
  12. किस घटना ने अमेरिका को द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल कर दिया? – पर्ल हार्बर पर जापानी सैनिक हमला
  13. किस दोष में घनत्व कम हो जाता है? – रिक्तिका दोष और शॉटकी दोष
  14. किस न्यायाधीश को जनहित याचिका का प्रवर्तक माना जाता है? – जस्टिस पी. एन. भगवती
  15. किस यूरोपीय जाति को इण्डोनेशिया में प्रभुत्व जमाने में सफलता मिली? – डच
  16. किस वर्ष तक के लिए लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है? – 2026 ई०
  17. किस संवैधानिक संशोधन ने अनुच्छेद 14, 19 और 31 के तहत प्रदत्त मूल अधिकारों पर नीति-निदेशक तत्वों को कानूनी वरीयता प्रदान की है? – 25वें
  18. केन्द्र सूची के विषयों के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के शक्तियों को कौन विस्तृत कर सकता है? – संसद
  19. केल्विन चक्र में CO₂ का प्राथमिक ग्राही कौन-सा है? – RuBP (Ribulose 1,5-bisphosphate)
  20. कौन-सा मुद्रा बाजार का उप-बाजार नहीं है? – कॉल मुद्रा (माँग मुद्रा) बाजार
  21. कौन-सा मूल अधिकार आपातकाल के समय भी निलंबित नहीं हो सकता? – जीवन की सुरक्षा का अधिकार
  22. कौन-से हॉर्मोन आवर्त चक्र के मध्य में अपने उच्चतम स्तर को प्राप्त करते हैं? – ऐस्ट्रोजन
  23. गुट निरपेक्ष आन्दोलन का पहला शिखर सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित किया गया था? – बेलग्रेड, 1961 ई०
  24. तंजौर के राजराजेश्वर शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया? – राजराज प्रथम
  25. तने में कैबियम छल्ले की संक्रियता से पिच की ओर जाने वाली कोशिकाएँ कौन-सी हैं? – द्वितीयक जाइलम
  26. दिल्ली में किस सुल्तान ने स्वयं को नियाबत-ए-खुदाई कहा था? – बलबन
  27. धनात्मक ढाल के पूर्ति वक्र का कारण क्या है? – वर्धमान प्रतिफल
  28. ‘पद्मावत्’ किनके द्वारा रचित महाकाव्य है? – जायसी
  29. पृथ्वी की पेरिडोटाइट परत क्या है? – मेंटल
  30. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त के अनुसार रचनात्मक प्लेट सीमा को और क्या कहा जाता है? – अपसारी प्लेट सीमाएँ
  31. भारत का ‘राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान’ कहाँ पर अवस्थित है? – कटक
  32. ‘भारत-भारती’, ‘पंचवटी’, ‘साकेत’ किनकी रचना है? – मैथिलीशरण गुप्त
  33. भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अंतर्गत, नागरिक अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकते हैं? – अनुच्छेद-226
  34. भूगोल में क्रमबद्ध उपागम किसके द्वारा प्रवर्तित किया गया? – अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट
  35. ‘भूगोल’ शब्द का सर्वप्रथम प्रतिपादन किसने किया? – इरेटोस्थनीज
  36. भौतिक अधिशोषण में गैस के अणु ठोस के तल पर किस तरह जुड़े रहते हैं? – वाण्डरवॉल बल के द्वारा
  37. मुगल काल में कौन उत्तर पश्चिम भारत का एक महत्वपूर्ण हस्तशिल्प उत्पादन और वितरण केन्द्र था? – लाहौर
  38. ‘मेरी कविता मेरे गीत’ कविता संग्रह किसके द्वारा रचित है? – पद्मा सचदेव
  39. यदि देश के भुगतान शेष में एकोमोडेटिंग पूँजी शून्य है, तो क्या होगा? – भुगतान शेष में संतुलन होगा
  40. यूरोप में समान्तवाद के उदय का प्रमुख कारण क्या था? – रोमन साम्राज्य के पतन के पश्चात् बर्बर राज्यों की स्थापना
  41. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को ज्ञानपीठ पुरस्कार उनकी किस रचना पर मिला था? – ऊर्वशी
  42. राष्ट्रीय आपातकाल किस अनुच्छेद के तहत लगाया जाता है? – अनुच्छेद 352
  43. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) की शुरूआत क्यों की गई थी? – ग्रामीण जनसंख्या को वहनीय, विश्वसनीय तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए
  44. वंशागति के क्रोमोसोमवाद का सिद्धान्त किसने प्रस्तुत किया था? – सटन एवं बोवेरी ने
  45. वह लक्षण जिनपर पाँच जगत वर्गीकरण आधारित था, क्या है? – कोशिका भित्ति, केन्द्रक झिल्ली एवं पोषण की विधि
  46. वायु के क्षैतिज संचलन से होने वाला ताप का स्थानांतरण क्या कहलाता है? – अभिवहन
  47. संचयी आवृत्ति वितरण का आरेख क्या कहलाता है? – आवृत्ति बहुभुज
  48. सामान्यतया सर्वाधिक उपयोग में लिया जाने वाला बायोरिक्टर कौन-सा है? – विलोडित हौज बायोरिक्टर
  49. हड़प्पा के लोग किस धातु का उपयोग करते थे? – ताँबा, काँसा, सोना
  50. ‘होमर’ कहाँ का कवि था? – यूनानी

Download Pdf 👇

34. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 21.03.2021 (प्रथम पाली) .pdf

Scroll to Top