Table of Contents
पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (द्वितीय पाली)
- “मैं नीर भरी दुख की बदली” कविता महादेवी वर्मा के किस काव्य संग्रह में संकलित है? – यामा
- 26 नवंबर किस रूप में जाना जाता है? – राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में
- 900 किमी का चारधाम हाईवे प्रोजेक्ट किस राज्य में निर्माणाधीन है? – उत्तराखंड में
- अंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है? – 14 अप्रैल
- अम्लीय वर्षा किन ऑक्साइडों के कारण होती है? – सल्फर और नाइट्रोजन
- अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र को किस नाम से जाना जाता है? – दिहांग
- आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों के प्रवर्तन को किसके द्वारा निलंबित किया जा सकता है? – राष्ट्रपति द्वारा
- ‘आविन्यो’ कहाँ का प्रमुख कला केंद्र रहा है? – फ्रांस
- आहार नाल मूल रूप से कहाँ से कहाँ तक विकसित एक लंबी नली है? – मुँह से गुदा तक
- उत्तर-पश्चिम भारत में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणामस्वरूप होती है, जो कहाँ उत्पन्न होते हैं? – भूमध्य सागर में
- उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है? – 5 वर्ष
- उस एजेंसी का नाम जिसके माध्यम से सरकार बफर स्टॉक के लिए खाद्यान्न खरीदती है, वह क्या है? – भारतीय खाद्य निगम
- एक अधातु जो कमरे के तापमान पर द्रव के रूप में मिलती है, वह क्या है? – ब्रोमीन (Br)
- एक जूल किसके बराबर होता है? 1 Nm
- किस उत्पाद के लिए हॉलमार्क का उपयोग होता है? – ज्वैलरी
- किस क्षेत्र में कामगार को रोजगार की सुरक्षा मिलती है? – संगठित क्षेत्र
- किस स्थान पर भारत में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है? – मासिनराम
- किसके द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा आभासी, सीधा एवं अत्यधिक छोटा होता है? – उत्तल दर्पण
- ‘कुनो राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है? – मध्य प्रदेश में
- कौन-से पादप की पत्तियाँ ‘बीड़ी’ बनाने के उपयोग में आती हैं? – तेंदू
- कौन-से राष्ट्रपति सबसे कम समय के लिए पद पर रहे? – वी. वी. गिरि
- गैलीलियो ने किस यंत्र की खोज की? – टेलीस्कोप
- जलालगढ़ किला बिहार के किस जिले में स्थित है? – पूर्णिया
- झारखंड में ‘झूम कृषि’ को क्या कहते हैं? – कुरूवा
- टेस्ला ने किस शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारतीय सहायक कंपनी पंजीकृत की है? – बेंगलुरू
- द्वितीय विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था? – पोलैंड पर जर्मनी का आक्रमण
- द्वितीय विश्व युद्ध में 1 सितम्बर, 1939 को पोलैंड पर किसने आक्रमण किया? – अडोल्फ हिटलर
- ध्वनि सबसे तेज किस माध्यम में संचरित होती है? – ठोस
- निषेचन के पश्चात्, बीजांड से एक कठोर आवरण विकसित होता है, यह किसमें विकसित होता है? – बीज
- पद्मश्री रामचंद्र मांझी किसके लिए प्रसिद्ध हैं? – लोक नृत्य
- परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में विद्युत उत्पन्न करने के लिए किस समस्थानिक का उपयोग किया जाता है? – यूरेनियम-235
- प्रथम टीका किसके द्वारा विकसित किया गया? – एडवर्ड जेनर द्वारा
- प्रथम पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई थी? – 1951-56
- प्रशा के राजा विलियम प्रथम को कहाँ जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया? – वर्साय
- प्रसिद्ध गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा’ की रचना किसने की थी? – मोहम्मद इकबाल
- प्लास्टर ऑफ पेरिस किससे बनाया जाता है? – जिप्सम से
- भारत का पहला परमाणु विस्फोट कब और कहाँ हुआ था? – 1974, पोखरण (राजस्थान)
- ‘भारत का वाटर मैन’ के नाम से कौन जाना जाता है? – राजेंद्र सिंह
- भारत का सबसे लंबा बाँध कौन-सा है? – हीराकुंड
- भारत की लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? – मीरा कुमार
- भारत की स्थल सीमा की कुल लंबाई कितनी है? – 15,200 किमी
- भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है? – दोनों, मौसमी व प्रच्छन्न बेरोजगारी
- ‘भारत माला’ कविता के रचनाकार कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
- भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं? – असम में
- भारत में प्रथम रेलगाड़ी मुंबई से और कहाँ तक चली थी? – थाणे
- भारत सरकार का प्रथम लीगल ऑफिसर कौन होता है? – भारत का महान्यायवादी
- भारत सरकार की तरफ से करेंसी नोट कौन-सी एजेंसी जारी करती है? – भारतीय रिजर्व बैंक
- भारतीय संविधान को किसने तैयार किया था? – संविधान सभा
- मनरेगा के अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कितने दिनों का काम दिया जाता है? – 100 दिन
- मेरूरज्जु को सुरक्षा किसके द्वारा प्रदान की जाती है? – कशेरूक दंड द्वारा
- रबर किस क्षेत्र की फसल है? – भूमध्यरेखीय क्षेत्र की
- राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य अवकाश ग्रहण करते हैं, कितने वर्षों के पश्चात्? – 2 वर्ष
- राष्ट्रीय आय का मतलब क्या है? – उत्पादन के साधनों से आय
- लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे प्रस्तुत करता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष
- वह राज्य युग्म जहाँ कटीले वन तथा झाड़ियाँ पाई जाती हैं? – गुजरात-राजस्थान
- वह संयोजी ऊतक जो अस्थियों से माँसपेशियों को जोड़ता है, कौन है? – कंडरा
- वायुमंडल में स्थित ओजोन, सूर्य से आने वाली कौन-सी विकिरणों से पृथ्वी की सुरक्षा करती है? – पराबैंगनी विकिरण
- विदेशी निवेश क्या कहलाता है? – बहुराष्ट्रीय निगमों द्वारा किया गया निवेश
- विश्व में किस देश में सर्वप्रथम लिखित संविधान लागू हुआ था? – अमेरिका
- ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ कब मनाया जाता है? – 7 अप्रैल को
- वृष्टि छाया क्या है? – एक ऐसा क्षेत्र जो अपेक्षाकृत रूप से धरातलीय अवरोध के प्रभाव से कम वर्षा वाला क्षेत्र है
- संपत्ति का अधिकार अब कौन-सा अधिकार है? – कानूनी अधिकार
- संपीड़ित प्राकृतिक गैस कौन-सी होती है? – मीथेन
- ‘संस्कृति’ शब्द का विशेषण क्या है? – सांस्कृतिक
- सर्वप्रथम यूरोपीय व्यापारी जो हिंद-चीन भारत आए थे? – पुर्तगाली
- सामाजिक न्याय क्या दर्शाता है? – बिना किसी सामाजिक भेदभाव के सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार
- ‘साम्यवादी घोषणा पत्र’ के लेखक कौन थे? – कार्ल मार्क्स
- सिंधु तथा सतलुज नदी के मध्य हिमालय को किस नाम से जाना जाता है? – पंजाब हिमालय
- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है? – पश्चिम बंगाल
- ‘हमारी नींद’ कविता के कवि कौन हैं? – वीरेन डंगवाल
Download Pdf 👇
37. CSBC बिहार पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (द्वितीय पाली) .pdf
Pages: 1 2