विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत 01.10.2023 को दो पाली में परीक्षा कराई गयी थी जो आयोग के द्वारा रद्द (Cancel) कर दी गयी थी तथा पुनः 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024, 28.08.2024 एकल पाली में कराइ गयी थी जिसमे आयोग के द्वारा प्रत्येक दिन कुल 5-5 प्रश्न पत्र का सेट का प्रयोग किया गया था।
Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 01.10.2023 (द्वितीय पाली)
- ‘भारत का संविधान’ लिखने में किस भाषा का उपयोग किया गया था? – अंग्रेजी और हिंदी
- ‘रजत जयंती’ कितने वर्षों के बाद मनाई जाती है? – 25 वर्ष
- ‘सत्यमेव जयते’ किस ग्रंथ से लिया गया है? – मुण्डकोपनिषद
- 100% सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश है- दीव
- 79 ई. में किस पर्वतीय ज्वालामुखी ने पोम्पे शहर को राख से दफन कर दिया? – माउंट बेसुवियस
- UNDP कौन-सा सूचकांक तैयार करता है? – मानव विकास सूचकांक
- अंकुरित जौ के दानों के किण्वन से प्राप्त अल्कोहल को क्या कहते हैं? – बीयर
- अफीम युद्ध किन दो देशों के बीच हुआ था? – चीन और इंग्लैंड
- आधुनिक भारतीय सिक्कों से जुड़े सही तथ्य कौन-से हैं? – वे सांकेतिक सिक्के हैं, और सिक्का निर्माण अधिनियम, 2011 सिक्कों को पिघलाने पर रोक लगाता है।
- आर्कटिक क्षेत्र और अंटार्कटिका महाद्वीप स्थित हैं- उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के निकट
- एक खगोलीय इकाई, औसत दूरी है- पृथ्वी एवं सूर्य के बीच
- एक रेडियोधर्मी पदार्थ का आधा जीवन चार महीने का होता है। पदार्थ का तीन-चौथाई हिस्सा क्षय हो जाएगा- 8 महीनों में
- कबूतर, मच्छर और चमगादड़ के पंख किसका उदाहरण हैं? – अभिसारी विकास
- कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर किस सूची के अंतर्गत आता है? – अवशिष्ट सूची
- किस इतिहासकार ने अकबर द्वारा प्रतिपादित ‘दीन-ए-इलाही’ को एक धर्म कहा? – अब्दुल कादिर बदायूँनी
- किस संघ के पशुओं में संयुक्त पैर होते हैं? – आर्थ्रोपोडा
- किसी जीव के विकासवादी इतिहास को क्या कहा जाता है? – वंशावली
- खगोलीय दूरबीन द्वारा बनाई गई छवि होती है- वास्तविक और आवर्धित
- गन्ने का लाल सड़न (Red Rot) किसके कारण होता है? – Colletotrichum falcatum
- जब चलती बस का चालक अचानक ब्रेक लगाता है, तो उसमें बैठे यात्री आगे की दिशा में गिर जाते हैं। इसे समझा जा सकता है। – न्यूटन के प्रथम नियम द्वारा
- जब पानी में ईनो साल्ट डाला जाता है, वे बुलबुले बन जाते हैं ____________ के कारण- CO₂ गैस
- ‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ अवधारणा का सही अर्थ क्या है? – सामाजिक एवं पर्यावरणीय अच्छाइयाँ उत्पन्न करने के साथ कॉरपोरेट घरानों को धन लाभ कराना
- ध्वनि की तीव्रता किसके संदर्भ में मापी जाती है?- आयाम
- निम्नलिखित में से किस गैस का उपयोग टीयर-गैस के रूप में किया जाता है?- (i) H2 (ii) Cl₂ (iii) NH3 (iv) SO2 -(ii) Cl₂
- निम्नलिखित में से किस तत्व में न्यूट्रॉन नहीं होता है?- हाइड्रोजन
- निम्नलिखित में से किसे लाल नदी और नीली पहाड़ियों की भूमि के रूप में जाना जाता है?- असम
- निम्नलिखित में से कौन-सा कर प्रत्यक्ष कर नहीं है? (i) बिक्री कर (ii) उपहार कर (iii) संपदा शुल्क (iv) संपत्ति कर – (i) बिक्री कर
- निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सबसे पहले कृत्रिम रूप से उत्पादित किया गया था?- टेक्नेशियम
- निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ उस कांच के बर्तन की दीवारों को गीला नहीं करता है, जिसमें इसे रखा जाता है? (i) पानी (ii) अल्कोहॉल (iii) पारा (iv) फिनोल – (iii) पारा
- निम्नलिखित में से कौन-सा बेहतर कंडक्टर है? (i) क्रोमियम (ii) निकल (iii) नाइक्रोम (iv) लोहा – (ii) निकल
- निम्नलिखित में से कौन-सी धातु पारद (Hg) के साथ मिश्रधातु नहीं बनाती? – लोहा और प्लैटिनम
- निम्नलिखित में से सबसे कठोर धातु कौन-सी है? – टंगस्टन (वोल्फ़्राम)
- पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस से संबंधित सही तथ्य क्या हैं? – यह बिहार में चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है और 28 जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाई।
- पदार्थ के तापमान में परिवर्तन के दौरान, आपूर्ति की गई ऊष्मा ऊर्जा किस रूप में संग्रहित होती है? – गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा दोनों रूप में
- परावर्तन के नियम सत्य हैं- सभी परावर्तक सतहों के लिए
- पहला परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले व्यक्ति कौन थे? – मेजर सोमनाथ शर्मा
- प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था? – 1930, कनाडा
- प्रधानमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद किसके सदस्य हैं? – राष्ट्रीय विकास परिषद
- ‘प्लाज्मा झिल्ली’ शब्द किसने दिया था? – जे.क्यू. प्लोवे
- फोटो स्टेट मशीन निम्नलिखित में से किस तकनीक पर कार्य करती है?- इलेक्ट्रोस्टैटिक छवि निर्माण
- बंगाल का अंतिम स्वतंत्र शासक कौन था? – सिराजुद्दौला
- बर्तनों के लिए नॉन-स्टिक सतह कोटिंग बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला पॉलिमर- टेफ्लॉन
- बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा किस वर्ष की गई थी? – 1971
- बिहार में घड़ियालों का प्रजनन स्थल कौन-सा है? – गंडक नदी
- बैसिली बैक्टीरिया किस आकार का होता है? – छड़ के आकार का
- भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है? – थार मरुस्थल
- भारत की पहली ई-कचरा रीसाइक्लिंग इकाई कहाँ स्थापित होगी? – बेंगलुरु
- भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? – छः वर्ष
- भारत में गरीबी के कारण क्या हैं? – कम पूँजी निर्माण, बुनियादी ढाँचे की कमी और जनसंख्या का दबाव
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र में कितनी तीलियाँ होती हैं? – 24
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग किसका प्रतीक हैं? – केसरिया – साहस, सफेद – शांति, हरा – समृद्धि
- महाराष्ट्र क्षेत्र में सक्रिय संत कौन थे? – एकनाथ
- रंध्र का खुलना और बंद होना किसके द्वारा नियंत्रित होता है? – रक्षक कोशिकाएँ
- राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों से संबंधित अनुच्छेद कौन-सा है? – अनुच्छेद-44
- लैटिन में ‘वैक्सीनिया’ किसे कहा जाता है? – काऊपॉक्स
- वाणिज्यिक फसल कृषि की एक महत्वपूर्ण फसल है- कपास
- शकरकंद एक भूमिगत संरचना है जो भोजन का भंडारण करती है। इस पौधे में भोजन कहाँ बनता है ?- पत्तियाँ
- सांझ और रात के बीच के समय को कहते? – गोधूलि
- सार्वभौम संसद की अवधारणा किस देश द्वारा दी गई थी? – इंग्लैंड
- सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे? – पशुपति
Download Pdf 👇
42. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 01.10.2023 (द्वितीय पाली) .pdf
Pages: 1 2