Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 11.08.2024 (Set 1)
- 1 ग्राम यूरेनियम कितने उच्च ग्रेड कोयले के बराबर ऊर्जा देता है? – 4.5 टन
- 1 न्यूटन में कितना डाइन होता है? – 105 डाइन
- 1943 में आजाद हिंद फौज की स्थापना कहाँ हुई थी? – सिंगापुर
- 22 जनवरी, 1905 को कौन-सी घटना हुई थी? – खूनी रविवार
- IUPAC का फुल फॉर्म क्या है? – International Union of Pure and Applied Chemistry
- अनुपम मिश्र का जन्म कब और कहां हुआ था? – 1948, वर्धा (महाराष्ट्र)
- आग बुझाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? – कार्बन डाइऑक्साइड
- आधुनिक आवर्त सारणी किसने बनाई थी? – मोसले
- आपातकाल के समय कौन-सा मौलिक अधिकार लागू रहता है? – अनुच्छेद-20 और 21
- आर्य समाज की स्थापना किसने की थी? – स्वामी दयानंद सरस्वती
- आर्यों का मूल निवास स्थान क्या है? – यूरेशिया
- उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थीं? – लीला सेठ
- उत्तर वैदिक काल में इंद्र का स्थान किस देवता को मिला था? – प्रजापति
- ऑप्टिकल फाइबर के आविष्कारक कौन हैं? – नरिन्दर सिंह कपानी
- ओजोन परत दिवस कब मनाया जाता है? – 16 सितंबर
- कागज उद्योग से बिहार की कौन-सी नदी प्रदूषित हो रही है? – गंगा
- ‘कालबेलिया’ किस राज्य का लोकनृत्य है? – राजस्थान
- किस भाषा के लिए बासुकी नाथ झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है? – मैथिली
- किसके संचय के कारण मांसपेशियों में थकान होती है? – लैक्टिक एसिड
- किसने कहा था “कांग्रेस हथियारों के बिना गृह युद्ध है”? – सर सैयद अहमद खान
- कौन-सी नदी बिहार में नहीं बहती है? – रामगंगा
- गुरुनानक का जन्म कहाँ हुआ था? – तलवंडी
- ‘गुलामगीरी’ किस भाषा में लिखी गई है? – मराठी
- गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? – बोधगया
- ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ है? – एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
- छठी अनुसूची किन राज्यों से संबंधित है? – असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा
- जनहित याचिका के भारत में प्रवर्तक कौन थे? – पी.एन. भगवती
- जाट-जाटिन किस राज्य का लोकनृत्य है? – बिहार
- जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था? – शाहजहाँ
- जीवित कोशिका के खोजकर्ता कौन हैं? – ल्यूवेनहॉक
- दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? – अनाईमुडी
- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है? – उत्तर प्रदेश
- निकट दृष्टि दोष के लिए कौन-सा लेंस उपयोग होता है? – अवतल लेंस
- निर्वात में ध्वनि की गति कितनी होती है? – 0 मी./से.
- पौधे में जड़ से खनिज लवण पौधे के विभिन्न भागों तक कौन पहुँचाता है? – जाइलम
- प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था? – आर्कड्यूक फर्डीनेण्ड की हत्या
- बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है? – टंगस्टन
- बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है? – जमुना
- बिहार का सिल्क सिटी किसे कहा जाता है? – भागलपुर
- बिहार में डचों द्वारा पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की गई थी? – पटना
- बिहार में तेलशोधक कारखाना कहाँ है? – बरौनी
- बुझा चूना का सूत्र क्या होता है? – Ca(OH)₂
- ब्लैकफुट किसके कारण होता है? – आर्सेनिक
- भारत और सेशल्स के बीच कौन-सा युद्ध अभ्यास होता है? – लामितिये
- भारत का पहला जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र कौन-सा है? – नीलगिरी
- भारत में जजिया कर सबसे पहले किसने लागू किया था?- मुहम्मद बिन कासिम
- भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे? – सी.डी. देशमुख
- मंझर कुंड कहाँ स्थित है? – रोहतास (बिहार)
- मधुमक्खी के डंक में कौन-सा एसिड होता है? – फॉर्मिक एसिड
- मिशन इंद्रधनुष किससे संबंधित है? – बच्चों का टीकाकरण
- ‘मृच्छकटिकम्’ के रचनाकार कौन हैं? – शूद्रक
- मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है? – मृतकों का टीला
- यूरेनियम का अयस्क कौन-सा है? – पिचब्लेंड
- रक्त का pH मान कितना होता है? – 7.4
- रम्पा विद्रोह कब हुआ था? – 1922
- रामविलास शर्मा को किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला? – निराला की साहित्य साधना
- ‘रेड डाटा बुक’ किस संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है? – IUCN
- लाइसोसोम की खोज किसने की? – डी. ड्यूबे
- लोकसभा के सदस्य बनने की न्यूनतम आयु क्या है? – 25 वर्ष
- वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है? – देहरादून
- वनस्पति विज्ञान पौधों से संबंधित है, तो कीट विज्ञान किससे संबंधित है? – कीड़े से
- वर्मी कम्पोस्ट क्या होता है? – जैविक उर्वरक
- विजयनगर साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी? – हम्पी
- विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है? – एम्पीयर
- शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ है? – सासाराम, बिहार
- संविधान बनाने में कितना समय लगा था? – 2 साल 11 माह 18 दिन
- सविनय अवज्ञा आंदोलन कब प्रारंभ हुआ? – 1930
- सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से जल संरक्षण का साक्ष्य मिला है? – धौलावीरा
- सेरीकल्चर का संबंध किससे है? – रेशम कीटपालन से
- हिरोशिमा पर बम कब गिराया गया था? – 6 अगस्त, 1945
विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत 01.10.2023 को दो पाली में परीक्षा कराई गयी थी जो आयोग के द्वारा रद्द (Cancel) कर दी गयी थी तथा पुनः 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024, 28.08.2024 एकल पाली में कराइ गयी थी जिसमे आयोग के द्वारा प्रत्येक दिन कुल 5-5 प्रश्न पत्र का सेट का प्रयोग किया गया था।
Download Pdf 👇
44. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 11.08.2024 .pdf
Pages: 1 2