Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 14.03.2021 (द्वितीय पाली)
- कवि विद्यापति की रचना ‘कीर्तिलता’ किस भाषा में है? – अवहट्ठ
- किस कहानी में लहना सिंह प्रमुख पात्र था? – ‘उसने कहा था’
- विधान परिषद् की न्यूनतम सदस्य संख्या कितनी है? – 40
- भुगतान संतुलन में पूँजी प्रवाह किसे कहा जाता है? – भारतीय वित्तीय परिसंपत्तियों को किसी विदेशी क्रेता को बेचना
- IFSC कोड में कितने अंक होते हैं? – 11
- राष्ट्रसंघ कब अस्तित्व में आया? – 10 जनवरी, 1920
- CIF₃ में Cl का संकरण अवस्था क्या है? – sp³d
- ‘मेरी जेल डायरी’ कृति के लेखक कौन हैं? – जयप्रकाश नारायण
- विनोद कुमार शुक्ल को 1999 का ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ किस उपन्यास पर मिला? – ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’
- भारत में ताँबे का तीसरा सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है? – झारखंड
- पूर्वोत्तर राज्यों में से किसमें महिला साक्षरता दर तुलनात्मक रूप से न्यूनतम है? – असम
- तारे का रंग किस पर इंगित करता है? – ताप
- ‘सीढ़ियों पर धूप’ काव्य किसका है? – रघुवीर सहाय
- ‘विश्वनगरी’ (मेगालोपोलिस) शब्द का प्रयोग पहली बार किसने किया था? – जीन गोटमेन
- भारत की गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति के जन्मदाता कौन थे? – जवाहरलाल नेहरू
- राज्य पुनर्गठन आयोग, 1956 की सिफारिशों के बाद बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की संख्या कितनी थी? – 318
- अतिरिक्त मूल्य सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – कार्ल मार्क्स
- विचरण गुणांक की अवधारणा का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? – कार्ल पियर्सन
- बिहार में क्रियान्वित की जा रही ‘अंत्योदय अन्न योजना’ का उद्देश्य क्या है? – चयनित परिवारों को सस्ता गेहूँ और चावल आवंटित करना
- आयुर्वेद के महान विद्वान चरक किस शासक के काल से संबंधित थे? – कनिष्क
- स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है? – विटामिन C
- ‘एक दीक्षांत भाषण’ नामक रचना के रचयिता कौन हैं? – हरिशंकर परसाई
- मेंढक के रक्त परिसंचरण तंत्र में क्या होता है? – RBC केंद्रक रहित रहता है
- राज्य की उत्पत्ति का सबसे प्राचीन सिद्धांत कौन-सा है? – दैवीय सिद्धांत
- कौन-सा मत राज्य की उत्पत्ति के विकासवादी सिद्धान्त का समर्थन करता है? – राज्य मानव समाज के निरंतर विकास का परिणाम है
- किस जीवाणु की क्रिया से दूध दही में जम जाता है? – लैक्टिक एसिड बैक्टिरिया
- अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उसके कार्य को कौन करता है? – राष्ट्रपति जिस व्यक्ति को नियुक्त करें
- कोर (सार भाग) मुद्रा स्फीति किस मुद्रास्फीति का माप है? – जो खाद्य पदार्थों व ऊर्जा को छोड़कर अन्य मदों की मुद्रास्फीति दर्शाता है
- एक लकड़ी किस प्रकार की ईंधन होती है? – प्राथमिक ईंधन
- ‘छैल जो छबीला, सब रंग में रंगीला…’ पंक्तियों की रचना किसने की? – ताजबोबी
- परम्परावादी समष्टि प्रणाली में मुद्रा की मात्रा में वृद्धि का प्रभाव क्या होगा? – मूल्य स्तर में वृद्धि, रोजगार और उत्पादन में वृद्धि
- पानी का घनत्व क्या होता है? – 1 g/cm³
- पूँजीवाद में उत्पादित वस्तुओं पर किसका स्वामित्व होता है? – व्यक्तिगत स्वामित्व
- किन प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व द्वितीय सर्वाधिक है? – यूरोप
- झारखंड के निर्माण के बाद बिहार विधान सभा की सदस्य संख्या कितनी थी? – 243
- 1961 में पहली बार संयुक्त अधिवेशन किस विधेयक के लिए बुलाया गया था? – दहेज निरोधक विधेयक
- “मैं समाजवादी और गणतन्त्रवादी हूँ।” यह किसने कहा? – जवाहरलाल नेहरू
- प्रकृति में पायी जाने वाली सबसे दुर्बल अन्योन्य क्रिया क्या है? – गुरुत्वीय बल
- न चिपकने वाले बर्तनों पर कौन-सी परत चढ़ी होती है? – टैफ्लॉन
- कौन-सा यौगिक द्विध्रुव आघूर्ण नहीं रखता? – कार्बन टेट्राक्लोराइड
- छायावादी युग के प्रमुख कवि कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
- कन्फ्यूशियस को चीनी किस नाम से जानते हैं? – कुंज, फूल्से
- नियोजित निवेश, नियोजित बचत से अधिक होने का तात्पर्य क्या है? – माँग का आधिक्य
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों में मतभेद होने पर कौन निर्णय करता है? – बहुमत से आयोग स्वयं
- सभापति एवं उपसभापति का पद रिक्त होने पर राज्यसभा की अध्यक्षता कौन करता है? – राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त सदस्य
- ‘सीएनजी’ मुख्य रूप से किससे बनी है? – मीथेन
- आनुवंशिकी के जनक कौन हैं? – मेंडल
- जिप्सम का सूत्र क्या है? – CaSO₄.2H₂O
- ‘गालिब’ (सॉनेट) किसकी रचना है? – त्रिलोचन
- कौन-से पादप समूहों में दोनों बीजाणुदभिद् व युग्मकोद्भिद् अवस्था मुक्तजीवी होती है? – ब्रायोफाइटा व टेरिडोफाइटा
- वह क्षेत्र जहाँ स्रोत से आने वाला पूरा प्रकाश अवरुद्ध हो जाता है, क्या कहलाता है? – प्रच्छाया (Umbra)
- भारत में चावल का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है? – पश्चिम बंगाल
- ‘भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर’ रचना के रचनाकार कौन हैं? – कुमार गंधर्व
- विश्वेश्वरैया लौह एवं इस्पात लिमिटेड किस राज्य में स्थित है? – कर्नाटक
- नाजीवाद का संस्थापक कौन था? – एडोल्फ हिटलर
- “इतिहास वर्ग संघर्ष की कहानी है” यह किसने कहा? – कार्ल मार्क्स
- राजपूत काल में समाज में किस नवीन जाति का उदय हुआ? – कायस्थ
- अंतिम मौर्य शासक कौन था? – बृहद्रथ
- रॉकेट की कार्य-प्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित है? – संवेग संरक्षण सिद्धांत
- भारत में सबसे पहली रेल सेवा कब शुरू हुई थी? – 1853
Download Pdf 👇
33. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 14.03.2021 (द्वितीय पाली) .pdf
Pages: 1 2