36. बिहार पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (प्रथम पाली) Oneliner GK Question Pdf

बिहार पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (प्रथम पाली)

  1. 15वीं शताब्दी में कौन-से व्यापारी सबसे पहले हिंद-चीन पहुँचे? – पुर्तगाली
  2. 1907 ई० में जमशेदजी टाटा द्वारा टिस्को (TISCO) की स्थापना कहाँ की गई थी? – साकची, बिहार (अब झारखंड)
  3. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय किस शहर में स्थित है? – हेग (नीदरलैंड)
  4. ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ प्रति वर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 8 सितंबर
  5. अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य नेता कौन थे? – जॉर्ज वाशिंगटन
  6. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किसके द्वारा शुरू किया गया था? – मार्टिन लूथर किंग जूनियर
  7. अलकनंदा नदी भागीरथी नदी से कहाँ मिलती है? – देवप्रयाग में
  8. अल्प बेरोजगारी तब होती है, जब लोग- अपनी क्षमता से कम काम करते हैं
  9. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है? – महाभियोग के द्वारा
  10. उत्तरी तथा उत्तर-पश्चिमी भारत में चलने वाली गर्म तथा शुष्क हवाएं क्या कहलाती हैं? – लू (Loo)
  11. ‘एक वृक्ष की हत्या’ कविता के रचनाकार कौन हैं? – कुंवर नारायण
  12. एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है? – एक मानवाधिकार संगठन
  13. ‘एल-नीनो’ शब्द किस भाषा का है? – स्पेनिश
  14. किस घटना ने राष्ट्रवाद की अवधारणा को जन्म दिया? – फ्रांस की क्रांति
  15. किसानों द्वारा एक वर्ष में तीन विभिन्न फसलें उगाने के पीछे मुख्य कारण क्या है? – सुविकसित सिंचाई प्रणाली
  16. किसे ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है? – जादव पायेंग
  17. खुली वायु में कुछ दिन छोड़ देने पर सिल्वर की वस्तुएँ काली हो जाती हैं, क्योंकि उन पर किसकी परत बन जाती है? – सिल्वर सल्फाइड
  18. खोजी गई प्रथम जीवाणुरोधक (एंटीबायोटिक) कौन थी? – पेनिसिलिन
  19. ग्रहों की गति का संचालन किसके नियम के द्वारा होता है? – केप्लर का नियम
  20. जल के अणुओं की गति जब चयनात्मक पारगम्य झिल्ली द्वारा होती है तो उसे क्या कहते हैं? – परासरण
  21. ‘द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज’ (जाति की उत्पत्ति) नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? – चार्ल्स डार्विन
  22. ‘दूध का खट्टा होना’ किस परिवर्तन का उदाहरण है? – रासायनिक परिवर्तन
  23. देश का प्रथम नागरिक कौन होता है? – राष्ट्रपति
  24. देश की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थीं? – वी. एस. रमादेवी
  25. दो अस्थियाँ आपस में एक-दूसरे से किससे जुड़ी होती हैं? – स्नायु
  26. नाइट्रोजन गैस (N₂) वायुमण्डल में कितने प्रतिशत में मौजूद है? – 78%
  27. प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या क्या कहलाती है? – लिंगानुपात
  28. प्रतिध्वनि कैसे सुनाई देती है? – ध्वनि तरंगों के परावर्तन के कारण
  29. प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण क्या था? – ऑस्ट्रिया के राजकुमार की हत्या
  30. बर्फ पानी पर क्यों तैरता है? – बर्फ का घनत्व पानी से कम होता है
  31. बस्तर आंदोलन में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी? – गुंडाधुर
  32. बारडोली सत्याग्रह में मुख्य भूमिका किसने निभाई थी? – वल्लभभाई पटेल
  33. बिस्मिल्ला खाँ कौन-सा वाद्य बजाते थे? – शहनाई
  34. भारत का पहला गृह मंत्री कौन था? – सरदार वल्लभभाई पटेल
  35. भारत की जलवायु कैसी है? – उष्णकटिबंधीय मानसूनी
  36. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन बनी? – प्रतिभा पाटिल
  37. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
  38. भारत जैसे देश में सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध उत्पादन का साधन क्या है? – श्रम
  39. भारत में ऋण के औपचारिक स्रोतों की कार्य-प्रणाली का पर्यवेक्षण कौन करता है? – भारतीय रिजर्व बैंक
  40. भारत में किस प्रकार की दलीय व्यवस्था है? – बहुदलीय
  41. भारत में प्रथम भूमिगत रेलवे कहाँ बनाया गया था? – कोलकाता में
  42. भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है? – वूलर झील
  43. भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना कब हुई थी? – 1 अप्रैल 1935
  44. भारी मशीनों के उपयोग के लिए स्नेहक कौन-सा है? – ग्रेफाइट
  45. ‘मधुबनी’ लोक चित्रकला किस राज्य में लोकप्रिय है? – बिहार
  46. मनुष्यों में आहारनाल का सबसे लंबा भाग कौन-सा है? – क्षुद्रांत्र (Small intestine)
  47. मयूरभंज की खानें किसके लिए जानी जाती हैं? – लौह अयस्क
  48. महात्मा गांधी ने ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ कब शुरू किया? – 1930
  49. मूली एक रूपांतरित क्या है? – मूल (Root)
  50. ‘राजेन्द्र सेतु’ किस नदी पर स्थित है? – गंगा
  51. रैखिक संवेग को बदलने की दर को क्या कहते हैं? – बल
  52. वस्तुओं व सेवाओं के उत्पाद के लिए क्या आवश्यक है? – भूमि, श्रम एवं भौतिक पूंजी
  53. वायवीय श्वसन में ग्लूकोज के विखंडन से क्या प्राप्त होता है? – CO एवं जल
  54. विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नया नाम क्या रखा गया है? – नरेन्द्र मोदी स्टेडियम
  55. शब्द GDP से क्या तात्पर्य है? – Gross Domestic Product (सकल घरेलू उत्पाद)
  56. श्वेत क्रांति किसके अधिक उत्पादन से संबंधित है? – दूध
  57. ‘सर्व शिक्षा अभियान’ का मुख्य उद्देश्य क्या है? – 6-14 वर्ष आयु समूह के सभी बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देना
  58. साइट्रिक अम्ल मुक्त अम्ल के रूप में किस फल में होता है? – नींबू में
  59. साम्यवाद का सर्वप्रथम प्रयोग किस देश में हुआ? – चीन में
  60. सौर सेल (Solar cell) बनाने के लिए कौन-सा पदार्थ उपयोग किया जाता है? – सिलिकॉन
  61. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ नारा किसने दिया था? – बाल गंगाधर तिलक
  62. हमारे सौरमंडल के किस ग्रह को लाल ग्रह के रूप में जाना जाता है? – मंगल ग्रह
  63. हार्मोन जो रुधिर में शर्करा स्तर को नियंत्रित करता है, उसका स्रवण किसके द्वारा किया जाता है? – अग्न्याशय द्वारा
  64. हिमालय पर्वत की उत्तरी पर्वतमाला का नाम क्या है? – हिमाद्रि
  65. ‘हिरोशिमा’ कविता के रचयिता कौन हैं? – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

Download Pdf 👇

36. CSBC बिहार पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (प्रथम पाली) .pdf

Scroll to Top