37. पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (द्वितीय पाली) Oneliner GK Question Pdf

पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (द्वितीय पाली)

  1. “मैं नीर भरी दुख की बदली” कविता महादेवी वर्मा के किस काव्य संग्रह में संकलित है? – यामा
  2. 26 नवंबर किस रूप में जाना जाता है? – राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में
  3. 900 किमी का चारधाम हाईवे प्रोजेक्ट किस राज्य में निर्माणाधीन है? – उत्तराखंड में
  4. अंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है? – 14 अप्रैल
  5. अम्लीय वर्षा किन ऑक्साइडों के कारण होती है? – सल्फर और नाइट्रोजन
  6. अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र को किस नाम से जाना जाता है? – दिहांग
  7. आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों के प्रवर्तन को किसके द्वारा निलंबित किया जा सकता है? – राष्ट्रपति द्वारा
  8. ‘आविन्यो’ कहाँ का प्रमुख कला केंद्र रहा है? – फ्रांस
  9. आहार नाल मूल रूप से कहाँ से कहाँ तक विकसित एक लंबी नली है? – मुँह से गुदा तक
  10. उत्तर-पश्चिम भारत में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणामस्वरूप होती है, जो कहाँ उत्पन्न होते हैं? – भूमध्य सागर में
  11. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है? – 5 वर्ष
  12. उस एजेंसी का नाम जिसके माध्यम से सरकार बफर स्टॉक के लिए खाद्यान्न खरीदती है, वह क्या है? – भारतीय खाद्य निगम
  13. एक अधातु जो कमरे के तापमान पर द्रव के रूप में मिलती है, वह क्या है? – ब्रोमीन (Br)
  14. एक जूल किसके बराबर होता है? 1 Nm
  15. किस उत्पाद के लिए हॉलमार्क का उपयोग होता है? – ज्वैलरी
  16. किस क्षेत्र में कामगार को रोजगार की सुरक्षा मिलती है? – संगठित क्षेत्र
  17. किस स्थान पर भारत में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है? – मासिनराम
  18. किसके द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा आभासी, सीधा एवं अत्यधिक छोटा होता है? – उत्तल दर्पण
  19. ‘कुनो राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है? – मध्य प्रदेश में
  20. कौन-से पादप की पत्तियाँ ‘बीड़ी’ बनाने के उपयोग में आती हैं? – तेंदू
  21. कौन-से राष्ट्रपति सबसे कम समय के लिए पद पर रहे? – वी. वी. गिरि
  22. गैलीलियो ने किस यंत्र की खोज की? – टेलीस्कोप
  23. जलालगढ़ किला बिहार के किस जिले में स्थित है? – पूर्णिया
  24. झारखंड में ‘झूम कृषि’ को क्या कहते हैं? – कुरूवा
  25. टेस्ला ने किस शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारतीय सहायक कंपनी पंजीकृत की है? – बेंगलुरू
  26. द्वितीय विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था? – पोलैंड पर जर्मनी का आक्रमण
  27. द्वितीय विश्व युद्ध में 1 सितम्बर, 1939 को पोलैंड पर किसने आक्रमण किया? – अडोल्फ हिटलर
  28. ध्वनि सबसे तेज किस माध्यम में संचरित होती है? – ठोस
  29. निषेचन के पश्चात्, बीजांड से एक कठोर आवरण विकसित होता है, यह किसमें विकसित होता है? – बीज
  30. पद्मश्री रामचंद्र मांझी किसके लिए प्रसिद्ध हैं? – लोक नृत्य
  31. परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में विद्युत उत्पन्न करने के लिए किस समस्थानिक का उपयोग किया जाता है? – यूरेनियम-235
  32. प्रथम टीका किसके द्वारा विकसित किया गया? – एडवर्ड जेनर द्वारा
  33. प्रथम पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई थी? – 1951-56
  34. प्रशा के राजा विलियम प्रथम को कहाँ जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया? – वर्साय
  35. प्रसिद्ध गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा’ की रचना किसने की थी? – मोहम्मद इकबाल
  36. प्लास्टर ऑफ पेरिस किससे बनाया जाता है? – जिप्सम से
  37. भारत का पहला परमाणु विस्फोट कब और कहाँ हुआ था? – 1974, पोखरण (राजस्थान)
  38. ‘भारत का वाटर मैन’ के नाम से कौन जाना जाता है? – राजेंद्र सिंह
  39. भारत का सबसे लंबा बाँध कौन-सा है? – हीराकुंड
  40. भारत की लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? – मीरा कुमार
  41. भारत की स्थल सीमा की कुल लंबाई कितनी है? – 15,200 किमी
  42. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है? – दोनों, मौसमी व प्रच्छन्न बेरोजगारी
  43. ‘भारत माला’ कविता के रचनाकार कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
  44. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं? – असम में
  45. भारत में प्रथम रेलगाड़ी मुंबई से और कहाँ तक चली थी? – थाणे
  46. भारत सरकार का प्रथम लीगल ऑफिसर कौन होता है? – भारत का महान्यायवादी
  47. भारत सरकार की तरफ से करेंसी नोट कौन-सी एजेंसी जारी करती है? – भारतीय रिजर्व बैंक
  48. भारतीय संविधान को किसने तैयार किया था? – संविधान सभा
  49. मनरेगा के अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कितने दिनों का काम दिया जाता है? – 100 दिन
  50. मेरूरज्जु को सुरक्षा किसके द्वारा प्रदान की जाती है? – कशेरूक दंड द्वारा
  51. रबर किस क्षेत्र की फसल है? – भूमध्यरेखीय क्षेत्र की
  52. राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य अवकाश ग्रहण करते हैं, कितने वर्षों के पश्चात्? – 2 वर्ष
  53. राष्ट्रीय आय का मतलब क्या है? – उत्पादन के साधनों से आय
  54. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे प्रस्तुत करता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष
  55. वह राज्य युग्म जहाँ कटीले वन तथा झाड़ियाँ पाई जाती हैं? – गुजरात-राजस्थान
  56. वह संयोजी ऊतक जो अस्थियों से माँसपेशियों को जोड़ता है, कौन है? – कंडरा
  57. वायुमंडल में स्थित ओजोन, सूर्य से आने वाली कौन-सी विकिरणों से पृथ्वी की सुरक्षा करती है? – पराबैंगनी विकिरण
  58. विदेशी निवेश क्या कहलाता है? – बहुराष्ट्रीय निगमों द्वारा किया गया निवेश
  59. विश्व में किस देश में सर्वप्रथम लिखित संविधान लागू हुआ था? – अमेरिका
  60. ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ कब मनाया जाता है? – 7 अप्रैल को
  61. वृष्टि छाया क्या है? – एक ऐसा क्षेत्र जो अपेक्षाकृत रूप से धरातलीय अवरोध के प्रभाव से कम वर्षा वाला क्षेत्र है
  62. संपत्ति का अधिकार अब कौन-सा अधिकार है? – कानूनी अधिकार
  63. संपीड़ित प्राकृतिक गैस कौन-सी होती है? – मीथेन
  64. ‘संस्कृति’ शब्द का विशेषण क्या है? – सांस्कृतिक
  65. सर्वप्रथम यूरोपीय व्यापारी जो हिंद-चीन भारत आए थे? – पुर्तगाली
  66. सामाजिक न्याय क्या दर्शाता है? – बिना किसी सामाजिक भेदभाव के सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार
  67. ‘साम्यवादी घोषणा पत्र’ के लेखक कौन थे? – कार्ल मार्क्स
  68. सिंधु तथा सतलुज नदी के मध्य हिमालय को किस नाम से जाना जाता है? – पंजाब हिमालय
  69. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है? – पश्चिम बंगाल
  70. ‘हमारी नींद’ कविता के कवि कौन हैं? – वीरेन डंगवाल

Download Pdf 👇

37. CSBC बिहार पुलिस (फायरमैन) भर्ती परीक्षा – 27.03.2022 (द्वितीय पाली) .pdf

Scroll to Top