Table of Contents
बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 28.08.2024 (Set 1)
- ‘झरोखा दर्शन’ की परंपरा की शुरुआत किस मुगल शासक द्वारा की गई थी? – अकबर
- ‘स्वदेशी’ शीर्षक कविता के रचयिता कौन हैं? – प्रेमघन
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार किस वर्ष मनाया गया था? – 2015 में
- आधुनिक आवर्त सारणी का नियम किसने प्रतिपादित किया था? – हेनरी मोसले
- ‘आवारा मसीहा’ किसके जीवन पर आधारित है? – शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
- इंग्लैण्ड की गौरवपूर्ण क्रांति किस वर्ष हुई थी? – 1688 ई. में
- ऑपरेशन फ्लड का संबंध किससे है? – दुग्ध उत्पादन से
- ऑप्टिकल फाइबर के आविष्कारक कौन हैं? – नरिंदर सिंह कपानी
- कर्क रेखा भारत के किस राज्य से नहीं गुजरती है? (i) बिहार (ii) मध्य प्रदेश (iii) झारखंड (iv) पश्चिम बंगाल – (i) बिहार
- किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ के नाम से जाना जाता है? – मंगल ग्रह
- किसके शासनकाल में भारत में प्रथम बार जनगणना हुई थी? – लॉर्ड मेयो
- गदर पार्टी की स्थापना कब हुई थी? – 1913 में
- गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? – बोधगया में
- घाव के भरने में सहायक विटामिन कौन-सा है? – विटामिन K
- चींटी के काटने पर जलन और दर्द का कारण क्या होता है? – फार्मिक अम्ल
- जर्मन सिल्वर किन-किन तत्वों से मिलकर बना होता है? – कॉपर, जिंक तथा निकेल
- तमिलनाडु में अधिकांश वर्षा किस कारण से होती है? – उत्तरी-पूर्वी मानसून से
- थोरियम किस खनिज में पाया जाता है? – मोनाजाइट
- द्वितीय अंग्रेज-सिख युद्ध किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था? – लॉर्ड डलहौजी
- निम्नलिखित में से कौन-सा एन्जाइम लार में नहीं पाया जाता है? – (i) टायलिन (ii) ट्रिपसीन (iii) एमाइलेज (iv) लाइसोजाइम – (ii) ट्रिपसीन
- निम्नलिखित में से कौन-सी नदी कोसी की सहायक नहीं है? (i) अरुण, (ii) शारदा, (iii) तमोर, (iv) इन्द्रावती – (ii) शारदा
- ‘नेचुरलिस हिस्टोरिका’ पुस्तक के लेखक कौन थे? – प्लिनी
- पंचतंत्र के लेखक कौन हैं? – विष्णु शर्मा
- पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
- प्राचीन अंग महाजनपद की राजधानी कौन-सी थी? – चंपा
- फ्रांसीसी क्रांति किस वर्ष घटित हुई थी? – 1789 में
- बिहार का राजकीय पुष्प कौन-सा है? – गेंदा
- बिहार का वह कौन-सा जिला है जहाँ सर्वाधिक वन आच्छादन पाया जाता है? – कैमूर
- बिहार के किस जिले में चाय की खेती की जाती है? – किशनगंज में
- बिहार में उर्वरक कारखाना कहाँ स्थित है? – बरौनी में
- बिहार में ‘औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति’ किस वर्ष लागू की गई थी? – 2016 में
- बिहार से पृथक होने के बाद झारखंड को कुल कितना प्रतिशत हिस्सा प्राप्त हुआ? – 45.85%
- बिहार स्थापना दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 22 मार्च
- बीसवीं सदी में बंगाल में अकाल कब पड़ा था? – 1943 में
- बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है? – विटामिन B
- भारत का केन्द्रीय बैंक कौन-सा है? – भारतीय रिज़र्व बैंक
- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन-सी है? – सांभर झील
- भारत के कितने राज्यों में द्विसदनीय विधायिका है? – छह राज्यों में
- भारत में गेहूँ उत्पादन के क्षेत्र में बिहार का स्थान कौन-सा है? – पाँचवाँ
- भारत में नदी पर निर्मित सबसे लंबा पुल कौन-सा है? – भूपेन हजारिका सेतु
- भारत में पहली बार राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था? – दादाभाई नौरोजी
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किसने डिजाइन किया था? – पिंगली वेंकैया
- भारतीय संविधान का अनुच्छेद-16 किससे संबंधित है? – समता के अधिकार से
- भारतीय संविधान का अनुच्छेद-17 किससे संबंधित है? – अस्पृश्यता की समाप्ति से
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितनी बार संशोधन किया गया है? – एक बार
- भारतीय संविधान दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? – 26 नवंबर
- भारतीय संविधान में संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है? – तीन प्रकार से
- भारतीय संविधान सभा का गठन किस वर्ष किया गया था? – नवंबर 1946
- मंदार पर्वत बिहार के किस जिले में स्थित है? – बांका
- मनरेगा योजना के अंतर्गत कितने दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है? – 100 दिन
- महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे? – 1915 में
- मानव आँख पर कैसा प्रतिबिंब बनता है? – वास्तविक एवं उल्टा
- मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली किसने स्थानांतरित की थी? – शाहजहाँ
- मोहनजोदड़ो किस नदी के तट पर स्थित था? – सिन्धु नदी
- मोहिनीअट्टम शास्त्रीय नृत्य किस राज्य का पारंपरिक नृत्य है? – केरल
- राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है? – 12 सदस्य
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 25 जनवरी
- ‘रेहला’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? – इब्न बतूता
- लुई सोलहवें को फाँसी किस वर्ष दी गई थी? – 1793 ईस्वी में
- लैंगिक जनन में कौन-सा कोशिका विभाजन होता है? – अर्द्धसूत्री विभाजन
- लोहे का शुद्धतम रूप क्या कहलाता है? – पिटवां लोहा
- विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है? – ग्रासकोर्ट पर
- विद्युत विभव को किस यंत्र से मापा जाता है? – वोल्टमीटर से
- विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 5 जून
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है? – 3 मई
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना कब हुई थी? – 1948 में
- शुंग वंश के शासकों की राजधानी कहाँ थी? – विदिशा
- संगमरमर का रासायनिक सूत्र क्या होता है? – CaCO₃
- साबुन का बुलबुला गोल क्यों होता है? – पृष्ठ तनाव के कारण
- ‘सामा चकेवा’ लोक नाट्य किस राज्य से संबंधित है? – बिहार
- सिंधु घाटी सभ्यता में जोते हुए खेतों के साक्ष्य किस स्थल से मिले हैं? – कालीबंगा
- सुनील छेत्री किस खेल से जुड़े हुए हैं? – फुटबॉल
- सूरत किस नदी के किनारे स्थित है? – ताप्ती नदी
- ‘स्मृति मंधाना’ किस खेल से संबंधित हैं? – क्रिकेट
- हड्डियों के बीच स्थित रिक्त स्थानों में क्या पाया जाता है? – बोन मैरो
विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत 01.10.2023 को दो पाली में परीक्षा कराई गयी थी जो आयोग के द्वारा रद्द (Cancel) कर दी गयी थी तथा पुनः 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024, 28.08.2024 एकल पाली में कराइ गयी थी जिसमे आयोग के द्वारा प्रत्येक दिन कुल 5-5 प्रश्न पत्र का सेट का प्रयोग किया गया था।
Download Pdf 👇
48. CSBC बिहार पुलिस (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा – 28.08.2024 .pdf
Pages: 1 2