2023 वार्षिक करेंट अफेयर्स वनलाइनर (जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 ) डाउनलोड पीडीएफ

2023 वार्षिक करेंट अफेयर्स वनलाइनर (Part 1)

वर्ष 2023 के ‘रोहिणी नैय्यर पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है? – दीनानाथ राजपूत

वर्ष 2023 के रमन मैग्सेसे अवार्ड के चार संयुक्त विजेताओं में कौन भारतीय व्यक्ति शामिल है? – डॉ. रवि कन्नन आर

वाणिज्यिक मंत्रालय के सर्वेक्षण के अनुसार कौन-सा देश हाल ही में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है? – नीदरलैंड

‘विकसित भारत 2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पहल किसने शुरू की है? – नरेंद्र मोदी

‘विश्व जनसंख्या दिवस’ किस तारीख को मनाया जाता है? – 11 जुलाई को

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की प्रथम महिला महासचिव कौन बनी है? – सेलेस्टे साउलो

‘वीरांगना दुर्गावती’ भारत का कौन-सा टाइगर रिजर्व बन गया है? – 54वां

वुप्पला प्रणीत हाल ही में भारत के 82वें ग्रैंडमास्टर बने हैं। उनका संबंध किस राज्य से है? – तेलंगाना

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9वां स्थाई सदस्य देश कौन बना है? – ईरान

शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुँचने वाले दूसरे भारतीय कौन बने है? – आर प्रगनानंद

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किस राज्य में हाल ही में 1450 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया? – असम

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें अध्यक्ष के रूप में कौन चुने गए है? – डेनिस फ्रांसिस

संस्कृति मंत्रालय ने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता के लिए देश भर में कितने स्थलों को चिह्नित किया है? – 499

साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के नए अध्यक्ष कौन बने है? – पंकज सिंह

‘सागर से सारांश’ नामक विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर को किसने विकसित किया है? – CBSC

हाल ही में ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ कहाँ आयोजित किया गया? – नागालैंड

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 में किस उपन्यासकार को उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ के लिए हिन्दी भाषा का पुरस्कार मिला है? – संजीव

सियाचिन ग्लेशियर के ‘ऑपरेशन पोस्ट’ पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर कौन बनी है? – फातिमा वसीम

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने किसे ‘भारत का प्रथम गाँव’ बनाया है? – माणा (उत्तराखंड)

सैफ U-16 चैंपियनशिप 2023 का खिताब किस टीम ने जीता? – भारत

सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि की 62 नए उपग्रहों की खोज हाल ही में हुई है। अब शनि ग्रह के पास कुल कितने उपग्रह हो गए हैं? – 145 उपग्रह

‘स्किल्स ऑन व्हील्स’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है? – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप का आयोजन कहाँ किया जायेगा? – चेन्नई

हाल ही में ‘अखिल भारतीय नाट्य परिषद’ का अध्यक्ष कौन चुना गया है? – प्रशांत दामले

हाल ही में ‘इंडियन ग्रां प्रिक्स 2023’ किसने जीता है? – मार्को बेजेंची

हाल ही में ‘एंटोनिओ कार्बाजल’ का निधन हुआ है। वे निम्न में से किससे संबंधित थे? – फुटबॉल

हाल ही में 1 लाख रुपए प्रतिशेयर का आँकड़ा छूने वाला पहला भारतीय स्टॉक कौन बना है? – MRF

हाल ही में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन कहाँ किया गया? – जिनेवा, स्विट्जरलैंड

हाल ही में ICC Hall of Fame में शामिल होने वाली प्रथम भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी है? – डायना एडुल्जी

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका पर्यटन क्षेत्र में किस देश के पर्यटकों ने सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराई है? – भारत

हाल ही में आयोजित ‘एशियन U-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023’ की पदक तालिका में भारत कौन से स्थान पर रहा? – तीसरे

हाल ही में एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज कौन बनी है? – भवानी देवी

हाल ही में आयोजित चौथे ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022’ के तहत सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – मध्य प्रदेश

हाल ही में कहाँ अवस्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल किया गया है? – श्रीनगर

हाल ही में कहाँ में ‘मोनलम चेनमो’ उत्सव आयोजित हुआ है? – लेह

हाल ही में किस खेल से सम्बंधित बांग्लादेशी खिलाड़ी ‘तमीम इकबाल’ ने अंतर्राष्ट्रीय खेल से संन्यास लिया है? – क्रिकेट

हाल ही में किस देश ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया है? – रूस

हाल ही में किस देश से सम्बंधित महिला खिलाड़ी ‘नाहिदा खान’ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है? – पाकिस्तान

हाल ही में किस देश से सम्बंधित लेखक ‘जॉजी गोस्पोडिनोव’ ने International Booker Prize 2023 जीता है? – बुल्गेरिया

हाल ही में किस महिला खिलाड़ी को मई-2023 के लिए ICC Player of the month का सम्मान मिला है? – थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड)

हाल ही में किस शहर की पुलिस ने 14 जून 2023 को ‘नो हॉर्निंग डे’ घोषित किया है? – मुम्बई

हाल ही में किस हॉकी टीम ने मेंस एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता है? – भारत

हाल ही में किसे त्रिपुरा राज्य पर्यटन के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है? – सौरभ गांगूली

हाल ही में किसे भारतीय सेना के नए मास्टर जनरल सस्टेनेंस (MGS) के रूप में नियुक्त किया गया है? – अमरदीप सिंह औजला

हाल ही में कोप इंडिया-2023 वायु अभ्यास में किन देशों ने भाग लिया? – भारत और अमेरिका

हाल ही में खबरों में रहा ‘झूलाघाट सस्पेंशन ब्रिज’ का संबंध किन दो देशों से है? – भारत-नेपाल

हाल ही में चर्चा में रहा फ्यूगो (Fuego) ज्वालामुखी किस देश में अवस्थित है? – ग्वाटेमाला

हाल ही में जारी राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 में इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में कौन शीर्ष पर रहा है? – आईआईटी मद्रास

हाल ही में टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी कौन बन गए है? – नोवाक जोकोविच

हाल ही में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य की पहली निर्यात प्रोत्साहन नीति को किस राज्य सरकार ने मंजूरी दी है?- महाराष्ट्र

Sharing is Caring

Examdhara is a team of people who is selected in Bihar State Jobs and have better experience to guide others for Bihar States Exams like BPSC, BSSC, BPSSC, CSBC etc.

Leave a Comment