BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026; Apply Online for 32,388 Teacher Posts, Eligibility & Exam Pattern

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 अब जारी कर दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Advertisement No. 14/2026 के तहत बिहार के सरकारी विद्यालयों में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में Primary, Middle, Secondary, Special School और Higher Secondary Teacher के पद शामिल हैं।

BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 30 सितंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस लेख में BPSC TRE 4.0 Notification 2026, Apply Online, Vacancy, Eligibility, Age Limit, Application Fee, Exam Pattern, Selection Process और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी दी गई है।

BPSC TRE 4.0 Notification 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC TRE 4.0 Notification 2026 जारी कर दिया है। Advertisement No. 14/2026 के तहत कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न शिक्षक पदों पर कुल 32,388 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता, रिक्ति, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Overview

Bihar Public Service Commission (BPSC) ने Advertisement No. 14/2026 के तहत BPSC Teacher Recruitment Examination (TRE 4.0) के लिए आधिकारिक notification जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है।

ParticularDetails
Exam NameBPSC Teacher Recruitment Examination (TRE 4.0)
Advertisement No.14/2026
Conducting BodyBihar Public Service Commission (BPSC)
Total Vacancies32,388
Application ModeOnline
Selection ProcessPreliminary Examination & Main Examination
Exam ModeObjective / MCQ
Job LocationBihar
Official WebsiteBPSC Official Website

BPSC TRE 4.0 Important Dates 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां आयोग द्वारा जारी Advertisement No. 14/2026 और संबंधित आधिकारिक सूचना के अनुसार नीचे दी गई हैं।

EventDate
Notification / Advertisement Release Date18 August 2026
Online Application Start Date01 September 2026
Last Date for Fee Payment29 September 2026
Last Date to Apply Online30 September 2026
Preliminary ExaminationTo Be Announced
Main ExaminationTo Be Announced
Admit CardTo Be Announced
ResultTo Be Announced

BPSC TRE 4 Vacancy Details 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में Primary School Teacher, Upper Primary School Teacher, Secondary School Teacher और Senior Secondary School Teacher के पद शामिल हैं। नीचे BPSC TRE 4.0 की post-wise और category-wise vacancy details दी गई हैं।

Bihar Teacher Primary School (1-5) Teacher Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 के तहत Primary School Teacher (Class 1–5) के लिए कुल 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में General, Urdu और Bangla विषय शामिल हैं। नीचे Backlog/वैकल्पिक पदों को संबंधित श्रेणी के कुल पदों में जोड़कर vacancy details दी गई हैं।

SubjectUREWSBCEBCSCSTBCLTotal VacanciesWomen (50%)
General (सामान्य)12242393033238194311430651310
Urdu1082289713972248757180
Bangla030003070900032501
Total133526139540112256516538471491

Bihar Teacher Middle School (6-8) Teacher Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 के तहत Middle School Teacher (Class 6–8) के लिए कुल 8,563 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में Maths & Science, Social Science, Hindi, English, Sanskrit और Urdu विषय शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में Backlog Vacancies को संबंधित श्रेणी के कुल पदों में जोड़कर कुल संख्या दी गई है।

SubjectUREWSBCEBCSCSTBCLTotal VacanciesWomen (50%)
Maths & Science752140383260478541212188793
Social Science5307617311019922801190470
Hindi2747125714327722521096298
English51312238222858433671929574
Sanskrit2004835114438323761225192
Urdu24347143973532131935242
Total25125041689982227417542785632569

Bihar Teacher Secondary School Teacher (9-10) Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 के तहत Secondary School Teacher (Class 9–10) के लिए कुल 3,877 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में Hindi, English, Science, Maths, Social Science, Sanskrit, Urdu, Physical Education और Music जैसे विषय शामिल हैं। नीचे विषयवार और श्रेणीवार vacancy details दी गई हैं।

SubjectUREWSBCEBCSCSTBCLTotal VacanciesWomen (35%)
Hindi138223131841121361105
English2233031442130809696178
Science206332455760632463124
Maths235396168730943570154
Social Science30858531001520544756223
Sanskrit6110142628020532240
Urdu1242449291330707660103
Physical Education210204070702014705
Music000000020000000200
Total13162183544971203852043877932

Bihar Teacher Senior Secondary Teacher (11-12) Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 में Senior Secondary Teacher (Class 11–12) के लिए कुल 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में Zoology, Botany, Chemistry, Maths, Physics, Economics, Geography, History, Home Science, Music, Philosophy, Political Science, Psychology, Sociology, Accountancy, Business Studies, Entrepreneurship, Computer Science, English, Hindi, Sanskrit और Urdu सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।

SubjectUREWSBCEBCSCSTBCLTotal VacanciesWomen (35%)
Zoology12432523396112444997
Botany18546892910208161078125
Chemistry80018337121736120633695658
Maths1512731181861121657120
Physics287621524918311361758223
Economics5810211418011013820
Geography7215171024021217623
History274526727790850608156
Home Science10316411867021141858
Music175277032731118736103
Philosophy130100021400018001
Political Science2284234151391139665139
Psychology1603372348507191030101
Sociology9418231751051126651
Accountancy300407050702056605
Business Studies2604060633030513307
Entrepreneurship220302041502025806
Computer Science213173648280538407111
English31338863825713251321235
Hindi2154846301361031739139
Sanskrit12622532757100974665
Urdu1834345661340811877128
Total3852743322217045271371938161012571

BPSC TRE 4.0 Application Fee 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के दौरान पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar Number) दर्ज नहीं करता है, तो उसे आवेदन शुल्क के अतिरिक्त ₹200 बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा।

Fee DetailsAmount
Application Fee (All Candidates)₹100
Biometric Fee
(If Aadhaar Number is not provided during online application)
₹200

Note: यदि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के समय पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar Number) दर्ज नहीं करता है, तो उसे आवेदन शुल्क के अतिरिक्त ₹200 बायोमेट्रिक शुल्क का भुगतान करना होगा। बैंक द्वारा निर्धारित ऑनलाइन ट्रांजैक्शन शुल्क अलग से देय होगा।

BPSC TRE 4.0 Age Limit 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा की गणना पद के अनुसार निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।

CategoryMaximum Age
Unreserved Male37 वर्ष
BC / EBC Male & Female40 वर्ष
Unreserved Female40 वर्ष
Transgender42 वर्ष
SC / ST Male & Female42 वर्ष

Age Relaxation

  • Panchayati Raj Institution एवं नगर निकाय संस्था के अंतर्गत नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
  • बिहार सरकार के नियमित सरकारी सेवकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा।
  • बिहार सरकार के नियमित सरकारी सेवकों को BPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम 5 अवसर की सीमा निर्धारित की गई है। इसकी गणना 12 दिसंबर 2022 से की जाएगी।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष तथा रक्षा सेवा में बिताई गई सेवा अवधि के योग के बराबर छूट दी जाएगी, बशर्ते आवेदन की तिथि पर उनकी वास्तविक आयु 57 वर्ष से अधिक न हो
  • सभी प्रकार की आयु छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

सेवानिवृत्ति की आयु: विद्यालय अध्यापक के पद के लिए वार्धक्य सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है।

BPSC TRE 4.0 Eligibility Criteria 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET/BTET/STET) तथा प्रशिक्षण योग्यता को पूरा करना अनिवार्य होगा। नीचे कक्षावार विस्तृत पात्रता मानदंड दिए गए हैं।

Class / PostRequired Qualification
Primary Teacher
(Class 1–5)
CTET Paper-I / BTET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 2 वर्षीय D.El.Ed. या 45% अंकों के साथ 10+2 एवं NCTE (2002) के अनुसार 2 वर्षीय D.El.Ed. या 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 4 वर्षीय B.El.Ed. या 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 2 वर्षीय B.Ed.
Middle School Teacher
(Class 6–8)
CTET Paper-II / BTET Paper-II उत्तीर्ण होना अनिवार्य। स्नातक एवं 2 वर्षीय D.El.Ed./B.Ed. या 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर एवं B.Ed. या 45% अंकों के साथ स्नातक एवं NCTE मान्यता प्राप्त B.Ed. या 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 4 वर्षीय B.El.Ed. या 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 4 वर्षीय B.A.Ed./B.Sc.Ed. या 50% अंकों के साथ स्नातक एवं B.Ed. (Special Education) या 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर एवं Integrated B.Ed.-M.Ed.
Secondary Teacher
(Class 9–10)
General Subjects
STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर। NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. या 45% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर एवं NCTE नियमानुसार B.Ed. या 4 वर्षीय B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed.
Secondary Teacher
(Class 9–10)
Physical Education
STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। शारीरिक शिक्षा विषय के साथ 50% अंकों सहित स्नातक। या 45% अंकों के साथ स्नातक तथा राष्ट्रीय/राज्य/अंतर-विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता। या 45% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक। या वैकल्पिक विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा के साथ 40% अंकों सहित स्नातक। अन्य योग्यताओं के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
Secondary Teacher
(Class 9–10)
Music
STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। संगीत शिक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक अथवा समकक्ष योग्यता।
Secondary Teacher
(Class 9–10)
Fine Arts
STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। ललित कला विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक अथवा समकक्ष योग्यता।
Secondary Teacher
(Class 9–10)
Dance
STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। नृत्य शिक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक अथवा समकक्ष योग्यता।
Secondary Teacher
(Class 9–10)
Special School Teacher
STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य। 50% अंकों के साथ स्नातक। RCI मान्यता प्राप्त संस्थान से Special B.Ed. या समकक्ष योग्यता। भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) का वैध CRR Number। Inter Disability क्षेत्र में 6 माह का प्रशिक्षण।
Higher Secondary Teacher
(Class 11–12)
STET Paper-II संबंधित विषय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य। संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर। B.Ed. या M.Ed. अनिवार्य।

BPSC Teacher Exam Eligibility 2026

Note- अभ्यर्थी यदि शैक्षणिक योग्यता एवं शिक्षक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद STET 2026 में सम्मिलित होने वाले हैं, तो वे भी विद्यालय अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें प्रारंभिक परीक्षा से पहले STET 2026 उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। STET 2026 उत्तीर्ण किए बिना उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा

साथ ही, STET 2026 उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र/एडमिट कार्ड एवं शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र आयोग द्वारा सत्यापन के समय उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

BPSC TRE 4.0 Selection Process 2026

BPSC TRE 4.0 भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims Examination)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Examination)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
  • नियुक्ति (Appointment)

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern 2026

BPSC TRE 4.0 में चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) और मुख्य परीक्षा (Mains Examination) आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पर आधारित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा अभ्यर्थी द्वारा चुनी गई कक्षा एवं विषय के अनुसार होगी। दोनों परीक्षाएँ वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकृति की होंगी।

BPSC TRE 4.0 Preliminary Exam Pattern 2026

BPSC TRE 4.0 की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा General Studies विषय की होगी। इसमें सभी प्रश्न Objective Type Multiple Choice Questions होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

ParticularsDetails
Exam StagePreliminary Examination
SubjectGeneral Studies
Total Questions150
Total Marks150
Marks per Question1 अंक
Exam Duration2 घंटे
Question TypeObjective / MCQ
Negative Marking1/3 अंक प्रति गलत उत्तर
Options per Question5 – A, B, C, D, E

BPSC TRE 4.0 Mains Exam Pattern 2026

BPSC TRE 4.0 की मुख्य परीक्षा भी Objective Type MCQ होगी। सभी पदों के लिए मुख्य परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी और प्रत्येक पेपर में कुल 150 अंक होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की Negative Marking होगी।

BPSC TRE 4.0 Mains Primary Teacher Exam Pattern (Class 1 to 5)

ParticularsDetails
Language (Paper-I)30 Questions / 30 Marks
General Studies120 Questions / 120 Marks
Total Questions150
Total Marks150
Exam Duration2 Hours 30 Minutes

BPSC TRE 4.0 Mains Middle School Teacher (Class 6 to 8) Exam Pattern

ParticularsDetails
Section-ILanguage (Hindi/English) – 30 Marks
Section-IIGeneral Studies (GK, Current Affairs) – 40 Marks
Section-IIISubject-Specific (Bachelor’s Degree Level) – 80 Marks
Total Questions150
Total Marks150
Exam Duration2 Hours 30 Minutes

BPSC TRE 4.0 Mains Secondary (TGT) & Higher Secondary (PGT) Teacher Exam Pattern

ParticularsDetails
Section-ILanguage (Hindi/English) – 30 Marks
Section-IIGeneral Studies (General Knowledge, General Science) – 40 Marks
Section-IIISubject-Specific (Graduate/Post Graduate Level) – 80 Marks
Total Questions150
Total Marks150
Exam Duration2 Hours 30 Minutes

BPSC Teacher Exam Pattern 2026

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2026

ExamSyllabus
PrelimsGeneral Science, Current Affairs, History, Geography, Indian Polity, Economy, National Movement, Mental Ability
Class 1–5 MainsLanguage, General Studies, Primary Mathematics, General Awareness, Science, Social Science, History, Geography & Environment
Class 6–8 MainsLanguage, General Studies, Mathematics & Science / Social Science / Hindi / Urdu / Sanskrit / English
Class 9–10 MainsLanguage, General Studies, Hindi, English, Science, Mathematics, Social Science, Sanskrit, Urdu, Physical Science, Music, Bangla, Fine Arts, Dance आदि
Class 11–12 MainsLanguage, General Studies तथा संबंधित विषय जैसे Physics, Chemistry, Maths, Biology, History, Geography, Economics, Political Science, Computer Science, Hindi, English आदि

BPSC Teacher Exam Syllabus 2026

BPSC TRE 4.0 Teacher Salary 2026

BPSC TRE 4.0 में चयनित शिक्षकों को बिहार सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार वेतन, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य लागू भत्ते दिए जाएंगे। पद और कक्षा के अनुसार वेतनमान अलग-अलग हो सकता है।

Teacher PostPay LevelBasic Pay
Primary Teacher (Class 1–5)Level 4₹25,000
Middle School Teacher (Class 6–8)Level 5₹28,000
Secondary Teacher (Class 9–10)Level 6₹31,000
Higher Secondary Teacher (Class 11–12)Level 6₹32,000

Note: Basic Pay के अलावा नियमानुसार DA, HRA और अन्य भत्ते अलग से देय होंगे। Final salary संबंधित सरकारी नियमों और लागू भत्तों के अनुसार निर्धारित होगी।

BPSC TRE 4.0 Preparation Strategy 2026

BPSC TRE 4.0 की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को syllabus और exam pattern को अच्छी तरह समझना चाहिए। बेहतर तैयारी के लिए नियमित अभ्यास, revision और mock tests पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा।

  • सबसे पहले BPSC TRE 4.0 Syllabus और Exam Pattern को अच्छी तरह समझें।
  • अपने मुख्य विषय (Main Subject) पर अधिक ध्यान दें।
  • Previous Year Question Papers हल करके प्रश्नों के स्तर और pattern को समझें।
  • महत्वपूर्ण topics का नियमित revision करें।
  • Mock Tests का अभ्यास करें और अपनी speed व time management बेहतर करें।
  • BPSC TRE 4.0 से संबंधित आधिकारिक updates और notifications पर नजर रखें।

How to Apply Online for BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026?

BPSC TRE 4.0 भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: Registration

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पंजीकरण (New Registration) करें।
  4. आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  5. Registration Form सबमिट करें।
  6. प्राप्त Registration ID एवं Password को सुरक्षित रखें।

Step 2: Fill Application Form

  1. Registration ID एवं Password से लॉगिन करें।
  2. आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. सभी विवरणों की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. आवेदन पत्र एवं शुल्क रसीद (Application Form & Fee Receipt) का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Links

Apply Online for BPSC TRE 4.0 2026Apply Now
BPSC TRE 4.0 Notification PDF 2026Download
Important Date NoticeClick Here
Self Declaration Form – STET 2026 CandidatesClick Here
District-wise Roster Vacancies – Class 1 to 5Download PDF
District-wise Roster Vacancies – Class 6 to 8Download PDF
District-wise Roster Vacancies – Class 9 to 10Download PDF
District-wise Roster Vacancies – Class 11 to 12Download PDF
District-wise Vacancies – Transgender CandidatesDownload PDF
Related Links for BPSC TRE 4 Exam
BPSC TRE 4 Notification BPSC TRE 4 Admit Card
BPSC TRE 4 Answer Key BPSC TRE 4 Result 
 BPSC TRE 4 Cut Off BPSC TRE 4 Eligibility 
BPSC TRE 4 Syllabus & Exam Pattern  BPSC TRE 4 Salary & Job Profile 
BPSC TRE Previous Year Question Papers BPSC TRE Exam Calendar

Conclusion

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती है। इस भर्ती के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, विषयवार पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

अभ्यर्थी तैयारी के दौरान Previous Year Papers, Mock Tests और नियमित Revision पर ध्यान दें। आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 – FAQs

1. BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. BPSC TRE 4.0 का Advertisement Number क्या है?
BPSC TRE 4.0 का Advertisement No. 14/2026 है।

3. BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?
ऑनलाइन आवेदन 01 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

4. BPSC TRE 4.0 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

5. BPSC TRE 4.0 में कौन-कौन से शिक्षक पद शामिल हैं?
इस भर्ती में Class 1–5, Class 6–8, Class 9–10 और Class 11–12 के शिक्षक पद शामिल हैं।

6. BPSC TRE 4.0 में न्यूनतम आयु कितनी है?
Primary और Middle School Teacher के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि Secondary और Higher Secondary Teacher के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

7. BPSC TRE 4.0 में अधिकतम आयु कितनी है?
Unreserved Male के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, BC/EBC के लिए 40 वर्ष, Unreserved Female के लिए 40 वर्ष तथा SC/ST और Transgender अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 42 वर्ष तक निर्धारित है।

8. BPSC TRE 4.0 परीक्षा में Negative Marking है?
हाँ। गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की Negative Marking होगी।

9. BPSC TRE 4.0 Prelims में कितने प्रश्न होंगे?
Preliminary Examination में 150 प्रश्न और 150 अंक होंगे तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

10. BPSC TRE 4.0 Mains में कितने अंक होंगे?
Mains Examination में कुल 150 अंक होंगे। Class 1–5 के लिए Language और General Studies, जबकि Class 6–12 के लिए Language, General Studies और Subject शामिल होंगे।

Sharing is Caring

Examdhara is a team of people who is selected in Bihar State Jobs and have better experience to guide others for Bihar States Exams like BPSC, BSSC, BPSSC, CSBC etc.

Leave a Comment