39वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा) परीक्षा – 24.07.1994 | Oneliner GK Pdf in Hindi and English

39वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा) परीक्षा – 24.07.1994

  • ‘Indian Unrest’ का लेखक कौन था ? – वेलेंटाइन शिरोल
  • ‘नाई-धोबी बंद’ सामाजिक बहिष्कार का स्वरूप 1919 ई. में कहाँ चलाया गया था ? – प्रतापगढ़ जिले में किसानों द्वारा
  • ‘पूर्वी समुद्र की स्वामिनी’ किसे कहा जाता है ? – श्रीलंका
  • ‘बारहमासा’ की रचना किसने की थी ? – मलिक मोहम्मद जायसी
  • ‘मोनालोआ’ किसका उदाहरण है ? – सक्रिय ज्वालामुखी
  • 1878 ई. के वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को किसने रद्द किया था ? – लॉर्ड रिपन
  • 1917-18 ई. में अहमदाबाद में गाँधीजी द्वारा चलाए गए सत्याग्रह में किसने भाग लिया था ? – औद्योगिक श्रमिकों ने
  • 1920 की खिलाफत कमेटी की वह सभा, जिसमें गाँधीजी से असहयोग आंदोलन का नेतृत्व संभालने का अनुरोध किया गया था, कहाँ हुई थी ? – इलाहाबाद
  • 800 से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है ? – सूत्र युग
  • 8वीं पंचवर्षीय योजना में किसको प्राथमिकता दी गई थी ? – रोजगार बढ़ाने को
  • अतिचालक (Superconductor) का प्रमुख लक्षण क्या है ? – शून्य विद्युत प्रतिरोध
  • अमेरिका में ‘फ्री हिन्दुस्तान’ समाचारपत्र किसने शुरू किया था ? – तारकनाथ दास
  • अवध के एका आंदोलन का उद्देश्य क्या था ? – सरकार को लगान देना बंद करना
  • आई.एन.ए. (INA) किसके विचार की उपज थी और इसकी स्थापना किसने की थी ? – डॉ. मोहन सिंह
  • आकाश नीला क्यों दिखाई देता है ? – लघु तरंगदैर्घ्य का अधिक प्रकीर्णन होने के कारण
  • आजीवक सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे ? – मक्खलिपुत्त गोशाल
  • आधुनिक मनुष्य का हाल का पूर्वज कौन था ? – क्रोमैग्नान मनुष्य
  • इन्सुलिन किससे प्राप्त किया जाता है ? – अग्न्याशय से
  • ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच संघर्ष का मुख्य कारण क्या था ? – कंधार
  • उलगुलान विद्रोह किससे जुड़ा था ? – बिरसा मुण्डा से
  • एक माइक्रॉन किसके बराबर होता है ? – 1/1000 मिलीमीटर
  • एक सामान्य शुष्क सेल में विद्युत अपघट्य क्या होता है ? – अमोनियम क्लोराइड का पेस्ट
  • कमरे में रखा रेफ्रीजरेटर का दरवाजा खोलकर आप क्या कर सकते हैं ? – कमरे को थोड़ा गर्म
  • कल्याणकारी राज्य का आदर्श कहाँ वर्णित है ? – राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में
  • कांग्रेस की किस कार्यकारिणी समिति ने भू-स्वामित्व समाप्त करने की नीति अपनाई ? – 1937 ई. की कार्यकारिणी समिति
  • किस अधिवेशन में होमरूल समर्थकों ने अपनी राजनीतिक शक्ति का सफल प्रदर्शन किया ? – 1916 के लखनऊ अधिवेशन में
  • किस अभिलेख से सिद्ध होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला था ? – रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
  • किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उभरकर आई ? – उत्तर वैदिक काल में
  • किस खनिज से रेडियम प्राप्त किया जाता है ? – पिचब्लेण्ड
  • किस शासक वंश ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान दिए ? – गुप्त वंश
  • किस सुल्तान के काल में खालसा भूमि का विस्तार अधिक हुआ ? – अलाउद्दीन खिलजी
  • कोई वित्त विधेयक प्रस्तावित हो सकता है, किसके द्वारा ? – केवल लोकसभा में
  • कोशिका में 80% से अधिक पाया जाने वाला पदार्थ क्या है ? – जल
  • कौन-सा स्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है ? – मिलिन्दपन्हो
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ? – एशिया
  • गंगा की जलोढ़ मृदा की गहराई भूमि सतह से नीचे लगभग कितनी होती है ? – लगभग 600 मीटर
  • गदर क्रांति छिड़ने का प्रमुख कारण क्या था ? – प्रथम विश्व युद्ध का प्रारम्भ
  • गाँधीजी का चम्पारण सत्याग्रह किससे जुड़ा था ? – तिनकठिया प्रथा से
  • गायत्री मंत्र किस पुस्तक में मिलता है ? – ऋग्वेद
  • छोटानागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ था ? – 1820 ई. में
  • जब्ती प्रणाली किसकी देन थी ? – शेरशाह
  • जल से बाहर निकाले जाने पर मछलियाँ क्यों मर जाती हैं ? – वे श्वास नहीं ले पाती हैं
  • जवावित का संबंध किससे था ? – राज्य कानून से
  • टका, शशगनी एवं जीतल सिक्के किन धातुओं के बने होते थे ? – चाँदी एवं ताँबे के
  • टिन’ किस शैल का उदाहरण है ? – कायांतरित शैलों का
  • टेरारोसा मृदा का विकास किस भू-भाग में होता है ? – चूना-पत्थर वाले क्षेत्रों में
  • डायनेमो किसे बदलता है ? – यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
  • डॉ. हरगोविन्द खुराना को किस आविष्कार के लिए सम्मानित किया गया था ? – जीन के संश्लेषण के लिए
  • तना काट आमतौर पर किसके प्रवर्द्धन के लिए प्रयोग किया जाता है ? – गन्ना
  • दामोदर नदी कहाँ से निकलती है ? – छोटानागपुर पठार से
  • दो-अस्पा, सिंह-अस्पा प्रथा किसने प्रारम्भ की थी ? – जहाँगीर
  • नींबू खट्टा किस कारण से होता है ? – साइट्रिक अम्ल के कारण
  • न्यायिक पुनरावलोकन का अर्थ क्या है ? – उच्चतम न्यायालय किसी कानून को असंवैधानिक घोषित कर सकता है।
  • पंचायती राज किस सूची का विषय है ? – राज्य सूची का
  • पटना उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई ? – सन् 1916 में
  • परमाणु बम का सिद्धान्त किस पर आधारित है ? – नाभिकीय विखंडन पर
  • पानीपत के युद्ध में बाबर की विजय का मुख्य कारण क्या था ? – उसकी सैन्य कुशलता
  • पारद धातु मिश्रण क्या कहलाता है ? – अमलगम
  • प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र क्या है ? – CaSO·½HO
  • बिहार बंगाल से कब पृथक हुआ था ? – सन् 1912 में
  • बोगजकोई का महत्व किसलिए है ? – वहाँ प्राप्त अभिलेखों में वैदिक देवताओं का उल्लेख मिलता है
  • भागवत सम्प्रदाय के विकास में किसका योगदान अधिक था ? – हिन्द-यूनानी लोगों का
  • भारत का पहला निजी प्रबंधन वाला विश्वविद्यालय कौन-सा है ? – राजीव गांधी कम्प्यूटर विज्ञान राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
  • भारत का राष्ट्रीय स्तनी कौन है ? – बाघ
  • भारत किसका सर्वश्रेष्ठ उत्पादक एवं उपभोक्ता है ? – चाय का
  • भारत की तटरेखा की लंबाई कितनी है ? – लगभग 6100 किमी.
  • भारत की राष्ट्रीय आय का मुख्य स्रोत क्या है ? – सेवा क्षेत्र
  • भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है ? – संसद द्वारा महाभियोग की प्रक्रिया से
  • भारत में अंग्रेजों ने 1612 ई. में अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी ? – सूरत
  • भारत में आय का सबसे बड़ा स्रोत क्या है ? – प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर
  • भारत में किस उद्योग में सर्वाधिक लोग कार्यरत हैं ? – कपड़ा उद्योग में
  • भारत में किसी सदन का सदस्य हुए बिना कोई व्यक्ति कब तक मंत्री पद पर आसीन रह सकता है ? – छः महीने तक
  • भारत में खनिज उत्पादन में समृद्ध राज्य कौन है ? – झारखण्ड
  • भारत में नियोजित अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है ? – मिश्रित अर्थव्यवस्था पर
  • भारत में प्रजातंत्र किस तथ्य पर आधारित है ? – जनता को सरकार चुनने तथा बदलने का अधिकार प्राप्त है
  • भारत में प्रथम उर्वरक संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था ? – सिंदरी में
  • भारत में मोहम्मद गोरी ने प्रथम इक्ता किसे प्रदान की थी ? – कुतुबुद्दीन ऐबक को
  • भारत में लोकसत्ता निहित है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना किस वाक्य से आरम्भ होती है ? – “हम भारत के लोग” शब्दों से
  • भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन संविधान के किन अनुच्छेदों में है ? – अनुच्छेद 12 से 35 तक
  • भारतीय मानसून मौसमी विस्थापन से प्रभावित होता है, जिसका मुख्य कारण क्या है ? – स्थल और समुद्र का विभेदी तापन
  • भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों के संगठन का निर्देश देता है ? – अनुच्छेद 40
  • भारतीय संविधान को कहाँ अपनाया गया था ? – संविधान सभा द्वारा
  • मटर का पौधा क्या है ? – शाक
  • मधुमक्खी कॉलोनी के सदस्य एक-दूसरे को किस प्रकार पहचानते हैं ? – नृत्य द्वारा
  • मनुष्य की खोपड़ी में कितनी अस्थियाँ होती हैं ? – 22 अस्थियाँ
  • मनुष्य के जीवन काल में कितने दाँत दो बार विकसित होते हैं ? – 20 दाँत
  • मनुष्य के शरीर में पैर की हड्डी कैसी होती है ? – लंबी और मजबूत
  • महाराष्ट्र में रामोसी कृषक जत्था किसने स्थापित किया था ? – वासुदेव बलवंत फड़के
  • माँ पौधे की भाँति नया पौधा किससे प्राप्त किया जा सकता है ? – बीजों तथा तना काट से
  • मुंगेर के बरहियाताल विरोध का उद्देश्य क्या था ? – बकाश्त भूमि की वापसी की माँग
  • राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब कर सकता है ? – युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर
  • लक्षद्वीप द्वीप-समूह की उत्पत्ति किस प्रकार की है ? – प्रवाल उत्पत्ति
  • लोकसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन कौन करता है ? – लोकसभा के सदस्य
  • वर्षा की बूंद की गोलाकार आकृति का क्या कारण है ? – पृष्ठ तनाव
  • वह कौन-सा स्तम्भ है जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट कहा है ? – भाब्रू स्तम्भ
  • वायु क्या है ? – एक मिश्रण
  • विकास का मुख्य कारक क्या है ? – प्राकृतिक वरण
  • विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था की मुख्य विशेषता क्या थी ? – बंदरगाहों से आय
  • विभाजन के कारण भारत का कौन-सा उद्योग सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ ? – जूट उद्योग
  • शाहतूश ऊन, जो विश्व का सबसे सुन्दर, गरम और हल्का ऊन माना जाता है, कहाँ प्राप्त होता है ? – तिब्बत क्षेत्र में
  • संगम युग में उरैयुर किसलिए प्रसिद्ध था ? – कपास व्यापार के प्रमुख केन्द्र के रूप में
  • संरजामी प्रथा किससे संबंधित थी ? – मराठा भू-राजस्व प्रथा से
  • संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतराल कितना होना चाहिए ? – छः महीने का
  • संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है ? – रैफ्लेशिया
  • सन् 1930 और 1932 में बरही कांग्रेस ने किस जिले में अंग्रेजी हुकूमत को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था ? – गया
  • सर्वाधिक प्राचीन शैल-समूह की आयु किस विधि से ज्ञात की जाती है ? – यूरेनियम-लेड विधि से
  • साफ रातें मेघाच्छन्न रातों की अपेक्षा अधिक ठंडी क्यों होती हैं ? – विकिरण के कारण
  • सिन्धु सभ्यता किस युग के अंतर्गत आती है ? – आद्य ऐतिहासिक काल
  • स्टार टी.वी. का मालिक कौन है ? – रूपर्ट मर्डोक
  • हिमालय में हिमरेखा सामान्यतः किस ऊँचाई के बीच पाई जाती है ? – 4500 से 6000 मीटर
  • हुण्डरू जलप्रपात कहाँ निर्मित होता है ? – सुवर्णरेखा नदी पर

Download Pdf 👇

error: Content is protected !!
Scroll to Top