40वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा) परीक्षा – 27.08.1995 | Oneliner GK Pdf in Hindi and English

40वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा) परीक्षा – 27.08.1995

  • ‘SAPTA’ का पूर्ण रूप क्या है ? – South Asian Preferential Trade Agreement
  • ‘खुदाई खिदमतगार’ संगठन की स्थापना किसने की थी ? – खान अब्दुल गफ्फार खाँ
  • ‘ग्रीन पीस’ (Greenpeace) क्या है ? – पर्यावरण समर्थकों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन
  • ‘नाशक’ क्या है ? – भारत द्वारा निर्मित प्रक्षेपास्त्र नौका
  • ‘पत्थर के कोयले’ के भंडार में कौन-सा देश विश्व में अग्रणी है ? – चीन
  • ‘मुहाजिर कौमी आंदोलन’ क्या था ? – पाकिस्तान में बसे प्रवासी मुसलमानों का राजनीतिक दल
  • ‘हास्य गैस’ किसे कहा जाता है ? – नाइट्रस ऑक्साइड
  • ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी ? – 1924 ई. में
  • 1830 के दशक में पटना नगर किस विद्रोह का केंद्र था ? – वहाबी आंदोलन का
  • 1855-56 ई. में संथालों ने किस क्षेत्र में अपनी सरकार की घोषणा की थी ? – भागलपुर-राजमहल क्षेत्र में
  • 1899 ई. में तिरुनेलवेली में मंदिर प्रवेश अधिकार की माँग को लेकर भयंकर दंगे किस समुदाय द्वारा हुए थे ? – नाडार समुदाय
  • अपमार्जक (Detergent) क्या है ? – शोधन अभिकर्ता
  • आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को कितना समय लगता है ? – लगभग 25 करोड़ वर्ष
  • आर्कियोप्टेरिक्स क्या था ? – जुरासिक युग का सर्वप्राचीन पक्षी
  • ऋग्वेद संहिता का नवाँ मंडल पूर्णतः किसे समर्पित है ? – सोम एवं सोम देवता को
  • ऐस्पिरिन क्या है ? – ज्वरनाशक (एंटीपाइरेटिक)
  • ऑल इंडिया स्टेट पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का गठन कब हुआ था ? – 1927 ई. में
  • कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था ? – एम. एन. राय
  • किस क्षेत्र में यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होती थी ? – बिहार
  • किस वनस्पति खाद्य में सर्वाधिक प्रोटीन होता है ? – सोयाबीन
  • किसने 1857 के विद्रोह को एक षड्यंत्र की संज्ञा दी थी ? – सर जेम्स आउट्रम एवं डब्ल्यू. टेलर
  • किसने 1873 ई. में सत्यशोधक समाज की स्थापना की ? – ज्योतिबा फूले
  • किसने खिलाफत आंदोलन को हिन्दू-मुस्लिम एकता का ऐसा अवसर बताया जो सौ वर्षों में भी पुनः नहीं मिलेगा ? – महात्मा गाँधी
  • किसी राज्य में विधान परिषद् की स्थापना या समाप्ति किसके द्वारा की जा सकती है ? – संसद द्वारा
  • चीनी यात्री इत्सिंग ने बिहार का भ्रमण कब किया था ? – 670 ई. में
  • छोटानागपुर का पठार कैसा है ? – एक समप्राय भूमि
  • जब हम बकरी या भेड़ का मांस खाते हैं, तब हम क्या कहलाते हैं ? – द्वितीय उपभोक्ता
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाया था ? – तहरीक-ए-मुजाहिदीन
  • जल की स्थायी कठोरता का कारण क्या है ? – कैल्शियम एवं मैग्नीशियम के क्लोराइड और सल्फेट
  • जहाँगीर ने किसे ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया था ? – सर टॉमस रो
  • जिला नियोजन एवं विकास परिषद् का प्रधान कौन होता है ? – जिला विकास पदाधिकारी
  • जीवन चक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग कौन-सा है ? – पुष्प
  • डॉल्फिन को किस वर्ग में रखा जाता है ? – स्तनी वर्ग में
  • तेज हवा वाली रात्रि में ओस क्यों नहीं बनती है ? – वाष्पीकरण की दर तेज होने के कारण
  • धर्मशास्त्रों में भू-राजस्व की निर्धारित दर क्या थी ? – 1/6 भाग
  • नगरों का क्रमिक पतन किस काल की प्रमुख विशेषता थी ? – गुप्तकाल
  • न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला उड़ानहीन पक्षी कौन-सा है ? – कीवी
  • पंचवर्षीय योजनाओं के मसौदे को अंतिम स्वीकृति कौन देता था ? – राष्ट्रीय विकास परिषद्
  • बराबर की गुफाओं का उपयोग आश्रमगृह के रूप में किसने किया था ? – आजीवकों ने
  • बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ किसने कहा था ? – जवाहरलाल नेहरू
  • बिजली की खपत का बिल किसके मापन पर आधारित होता है ? – वाट-घंटा
  • बिरसा मुण्डा के गुरु कौन थे ? – आनन्द पाण्डे
  • बिहार कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ था ? – सन् 1934 में
  • बिहार की शस्य गहनता कितनी है ? – 1.28
  • बिहार के प्रसिद्ध संत शर्फुद्दीन मनेरी किस सूफी सम्प्रदाय से संबंधित थे ? – फिरदौसी सम्प्रदाय
  • बिहार में पहली चीनी मिल कहाँ स्थापित की गई थी ? – मरहौरा में
  • भारत का ‘चावल का कटोरा’ किस क्षेत्र को कहा जाता है ? – कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र
  • भारत का सबसे बड़ा हिमनद कौन-सा है ? – गंगोत्री हिमनद
  • भारत में राज्य सरकारों के लिए आय का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत क्या है ? – बिक्री कर
  • भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन किसके द्वारा किया जाता है ? – केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘संयुक्त क्षेत्र’ का क्या अर्थ है ? – सरकारी एवं निजी क्षेत्र का संयुक्त स्वामित्व
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं ? – एनी बेसेन्ट
  • भारतीय समुद्र वैज्ञानिकों ने अरब सागर में कौन-से नए समुद्री पर्वत की खोज की है ? – रामन सागर पर्वत
  • भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन का प्रावधान करता है ? – अनुच्छेद 170
  • मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट कौन था ? – मोहम्मद शाह
  • महाराष्ट्र के किस समाज सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता था ? – गोपाल हरि देशमुख
  • मानव बलि प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के कारण अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह करने वाली जनजाति कौन-सी थी ? – खोण्ड जनजाति
  • मार्मागाओ पत्तन कहाँ स्थित है ? – गोवा में
  • मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है ? – वनीकरण द्वारा
  • यदि किसी राज्य की विधानसभा का अध्यक्ष त्यागपत्र देना चाहे, तो वह किसे देगा ? – उपाध्यक्ष को
  • यूरोपीय समुदाय के लिए साझा मुद्रा के प्रस्ताव का सबसे अधिक विरोध किसने किया ? – इंग्लैंड
  • योजना आयोग का गठन कब हुआ था ? – सन् 1950 में
  • राज्यसभा को भंग करने का अधिकार किसे प्राप्त है ? – राज्यसभा कभी भंग नहीं होती
  • रेग्यूलेटिंग एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत बिहार के लिए प्रांतीय सभा की स्थापना कब हुई ? – 1774 ई. में
  • लोकसभा का प्रधान नेता कौन होता है ? – प्रधानमंत्री
  • लोकसभा को उसके कार्यकाल से पहले कौन भंग कर सकता है ? – राष्ट्रपति, मंत्रिपरिषद् की सलाह पर
  • विजयनगर का वह पहला शासक कौन था जिसने बहमनियों से गोवा छीना ? – हरिहर प्रथम
  • विवादास्पद ‘एनरॉन परियोजना’ कहाँ स्थित थी ? – दाभोल
  • वैकल्पिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत कौन-सा है ? – सौर ऊर्जा
  • सबसे प्राचीन जैन ग्रन्थ कौन-सा माना जाता है ? – चौदह पूर्व
  • सबसे लम्बा जीवित वृक्ष कौन-सा है ? – सिकोइया
  • समुद्र नीला क्यों प्रतीत होता है ? – प्रकाश के प्रकीर्णन तथा आकाश के परावर्तन के कारण
  • स्वतंत्रता के बाद भारत ने सर्वाधिक प्रगति किस उत्पादन में की है ? – गेहूँ उत्पादन में
  • हड़प्पा सभ्यता के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का प्रयोग हुआ था ? – लाल रंग

Download Pdf 👇

error: Content is protected !!
Scroll to Top