Table of Contents
44वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा) परीक्षा – 18.11.2001
- ‘गद्दी’ लोग कहाँ के निवासी हैं ? – हिमाचल प्रदेश के
- “क्रिप्स प्रस्ताव एक टूटते हुए बैंक का उत्तरदिनांकित चेक है” यह किसने कहा था ? – महात्मा गाँधी
- 1906 के कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ? – दादाभाई नौरोजी
- अंतरिक्ष में कितने तारामंडल माने जाते हैं ? – 88
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किस महासागर से होकर गुजरती है ? – प्रशांत महासागर से
- असहयोग आंदोलन कब प्रारम्भ किया गया था ? – 1920 ई. में
- इंसुलिन की कमी से कौन-सा रोग होता है ? – मधुमेह
- कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक कहाँ हुई थी ? – पटना में
- किस अंग्रेज अधिकारी ने स्वाली (Swally) के युद्ध में पुर्तगालियों को हराया था ? – थॉमस बेस्ट
- किस अधिनियम के तहत लॉर्ड कॉर्नवालिस को अपनी परिषद के निर्णय रद्द करने का अधिकार मिला ? – 1786 के अधिनियम द्वारा
- किस पंचवर्षीय योजना के दौरान मूल्य स्तर में कमी आई थी ? – प्रथम पंचवर्षीय योजना
- किस मुगल बादशाह को वजीर गाजीउद्दीन ने दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया था ? – शाह आलम द्वितीय
- किस राज्य में शीत ऋतु में वर्षा होती है ? – तमिलनाडु
- किस संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला ? – 73वें संविधान संशोधन द्वारा
- किस सुल्तान ने उस नगर की स्थापना की जहाँ वर्तमान आगरा स्थित है ? – सिकन्दर लोदी
- किस सुल्तान ने पहले ‘हजरत-ए-आला’ और बाद में ‘सुल्तान’ की उपाधि धारण की ? – बहलोल लोदी
- किस सुल्तान ने फलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष उपाय किए ? – फिरोज शाह तुगलक
- किस सुल्तान से निजामुद्दीन औलिया ने भेंट करने से इनकार कर दिया था ? – गयासुद्दीन तुगलक
- कोरबा कोयला क्षेत्र कहाँ स्थित है ? – छत्तीसगढ़ में
- कौन-सा कर केंद्र सरकार लगाती है, लेकिन उसकी आय केंद्र और राज्यों में बाँटी जाती है ? – केंद्रीय उत्पाद शुल्क
- कौन-सी नदी भ्रंश-द्रोणी (Rift Valley) से होकर बहती है ? – नर्मदा
- खट्टे फलों में पाया जाने वाला तथा त्वचा के लिए आवश्यक विटामिन कौन-सा है ? – विटामिन-C
- खाद्य पदार्थों के संरक्षण में किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है ? – सोडियम बेंजोएट
- खाना बनाने में प्रयुक्त गैस मुख्यतः कौन-सी होती है ? – ब्यूटेन और प्रोपेन
- गंगा नदी के किनारे स्थित सबसे बड़ा शहर कौन-सा है ? – कानपुर
- गाँधी-इरविन समझौते पर हस्ताक्षर कब हुए थे ? – 1931 ई. में
- चालकोलिथिक युग को और किस नाम से जाना जाता है ? – ताम्रपाषाण युग
- जयप्रकाश नारायण किस आंदोलन से संबंधित थे ? – भारत छोड़ो आंदोलन
- जैविक तंत्र में रासायनिक क्रियाओं को तेज करने वाले पदार्थ क्या कहलाते हैं ? – एंजाइम
- टरबाइन और डायनेमो द्वारा किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है ? – यांत्रिक ऊर्जा
- ट्रांजिस्टर में अर्धचालक के रूप में कौन-सी धातु प्रयुक्त होती है ? – जर्मेनियम
- ठोस कपूर से वाष्प बनने की प्रक्रिया क्या कहलाती है ? – ऊर्ध्वपातन
- दांडी यात्रा कब शुरू हुई थी ? – 1930 ई. में
- दामोदर घाटी निगम की स्थापना कब हुई थी ? – 1948 ई. में
- पढ़ने के चश्मे किस प्रकार के लेंस से बनाए जाते हैं ? – उत्तल लेंस
- पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किस राजा ने की थी ? – उदायिन
- पारादीप कहाँ स्थित है ? – ओडिशा में
- पौधों द्वारा भोजन बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है ? – प्रकाश संश्लेषण
- प्रथम कर्नाटक युद्ध का तत्कालिक कारण क्या था ? – ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध
- प्रथम गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाले भारतीय नेता कौन थे ? – मौलाना मुहम्मद अली
- प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित की गई थी ? – राजगीर में
- फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की थी ? – सुभाषचन्द्र बोस
- बंगाल का विभाजन कब हुआ था ? – 1905 ई. में
- बल्ब के फिलामेंट में कौन-सी धातु प्रयुक्त होती है ? – टंगस्टन
- भारत का सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य कौन-सा है ? – महाराष्ट्र
- भारत की बैंकिंग प्रणाली का सर्वोच्च संस्थान कौन-सा है ? – भारतीय रिजर्व बैंक
- भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन-सी है ? – के-2 (गॉडविन ऑस्टिन)
- भारत को सर्वाधिक द्विपक्षीय सहायता किस देश से प्राप्त होती रही है ? – जापान
- भारत छोड़ो आंदोलन कब प्रारंभ हुआ ? – 1942 ई. में
- भारत में नोट निर्गमन प्रणाली किस पर आधारित है ? – न्यूनतम आरक्षित प्रणाली
- भारत में पहली रेल सेवा कब शुरू हुई थी ? – 1853 ई. में
- भारत में राष्ट्रीय आय के आँकड़े कौन एकत्रित करता है ? – केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
- भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र सकल राष्ट्रीय उत्पादन में सर्वाधिक योगदान देता है ? – तृतीयक क्षेत्र
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था ? – मुम्बई में
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की थी ? – ए. ओ. ह्यूम
- भारतीय रुपये का दो बार अवमूल्यन किस वर्ष किया गया था ? – 1966 ई. में
- महात्मा गाँधी दिसम्बर 1931 में कहाँ से भारत लौटे थे ? – लंदन से
- महाराष्ट्र और कर्नाटक में पश्चिमी घाट किस नाम से जाने जाते हैं ? – सह्याद्रि पर्वत
- मानव शरीर में रक्त शुद्धिकरण की कृत्रिम प्रक्रिया क्या कहलाती है ? – डायलिसिस
- मानस नदी किस नदी की उपनदी है ? – ब्रह्मपुत्र की
- मौर्य वंश के बाद किस वंश का शासन स्थापित हुआ ? – शुंग वंश
- रेगुर मिट्टी सबसे अधिक कहाँ पाई जाती है ? – महाराष्ट्र में
- वाहनों से निकलने वाली प्रमुख प्रदूषक गैस कौन-सी है ? – कार्बन मोनोऑक्साइड
- वैयक्तिक सत्याग्रह की शुरुआत किसने की थी ? – विनोबा भावे
- शनि ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लेता है ? – लगभग 29.5 वर्ष
- शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ? – कावेरी नदी पर
- साबुन बनाने में किस पदार्थ का उपयोग होता है ? – वनस्पति तेल
- सारण सिंचाई नहर किस नदी से निकाली गई है ? – गंडक नदी से
- सिकन्दर महान का समकालीन मगध का कौन-सा राजा था ? – धनानंद
- सोन, नर्मदा और महानदी का उद्गम कहाँ से होता है ? – अमरकंटक से
- सौर ऊर्जा किससे प्राप्त होती है ? – सूर्य से
- हीराकुंड बाँध किस नदी पर बना है ? – महानदी पर
Download Pdf 👇
Pages: 1 2
